---Advertisement---

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी किए नए दिशा निर्देश, जानें पूरी डिटेल

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर नए आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर स्कूल शिक्षा विभाग के 100 दिवसीय कार्ययोजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया। बता दें कि जब ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 22, 2024 4:07 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर नए आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर स्कूल शिक्षा विभाग के 100 दिवसीय कार्ययोजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया। बता दें कि जब से भजन लाल सरकार सत्ता में आई है उसके बाद से ही शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर नए आदेश जारी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कहा कि सभी के लिए सहज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में समुचित सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर जानकारियां जुटाकर विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए योजना तैयार करें ताकि उनके बेहतर परिणाम सामने आ सकें। वहीं मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में गांव, ढ़ाणियां दूर दराज के क्षेत्रों तक विस्तृत हैं। इन दूर दराज क्षेत्र के विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित नही रहे।

Rajasthan News: शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कहा कि शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें इसके लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। आपको बता दें कि बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस वित्त अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग भवानी सिंह देथा, मिड-डे-मील आयुक्त विश्वमोहन शर्मा, विशिष्ट सचिव स्कूल शिक्षा विभाग चित्रा गुप्ता, इसके अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026