---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: स्कूल की बिल्डिंग ढहने के बीच यूनिवर्सिटी कैंटीन में गिरा चलता हुआ पंखा, एजुकेशन इंफ्रा पर उठ रहे सवाल ?

Rajasthan Viral Video: राजस्थान वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां कैंटीन में एक चलता हुआ पंखा गिर जाता है। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग एजुकेशन इंफ्रा पर सवाल उठाते हुए नजर आए क्योंकि हाल ही में कई स्कूलों के बिल्डिंग ढहने का वीडियो सामने आया था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2025 4:32 अपराह्न

Rajasthan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: राजस्थान से एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे जहां स्कूल की बिल्डिंग पत्तों की तरह गिर रही थी। इस सबके बीच एक और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जो राजस्थान यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। यहां कैंटीन में लोगों की मौजूदगी के बीच चलता हुआ पंखा नीचे गिर गया जो निश्चित तौर पर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था। यह राजस्थान एजुकेशन इंफ्रा पर सवाल उठाने के लिए काफी है। यही वजह है यह एक बार फिर चर्चा में है और सवालों के घेरे में Rajasthan Viral Video।

वायरल वीडियो में बाल बाल बचा शख्स

राजस्थान वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कैंटीन में सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त हैं। इस दौरान किसी को भी इस बात की भनक भी नहीं होती है कि ऐसा कुछ होने वाला है। वहीं अचानक ही चलता हुआ पंखा आ गिरता है और इसे देख हर कोई अचंभित रह जाता है। पंखा गिरने के पास बैठा हुआ शख्स अचानक ही पीछे हट जाता है और लेकिन उसके चेहरे का खौफ इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि कैसे चलते हुए पंखे को गिरने के बाद वह हादसे से अचंभित है।

Rajasthan Viral Video ने लोगों को किया हैरान

X चैनल से शेयर किए गए राजस्थान वायरल वीडियो पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने कहा राम भरोसे राजस्थान विश्वविद्यालय की कैंटीन में चलता हुआ पंखा गिरा इंतजार किसका है हादसे होने का। वहीं एक यूजर ने कहा बच गए तो एक ने कहा पंखा थक गया होगा। एक यूजर ने कहा यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। वहीं एक यूजर ने कहा पंखे को रिजाईन दे देना चाहिए। बाकी यूजर भी टिप्पणी करने में पीछे नहीं है।

Rajasthan Viral Video को 96000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों के शॉकिंग रिएक्शन सामने आ रहे हैं जहां उनकी नाराजगी साफ तौर पर नजर आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026