---Advertisement---

राजस्थान कांग्रेस पर Amit Shah का निशाना, उदयपुर में बोले- ‘गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन’

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 30, 2023 4:30 अपराह्न

AMIT SAHA
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। बात अगर BJP की करें तो इन दिनों केंद्रीय नेता लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज (30 जून, शुक्रवार) राजस्थान के दौरे पहुंचे हैं।

दोपहर 12:15 बजे गृहमंत्री का विमान डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उतरा। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई वरिष्ठ नेता गृहमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

‘इस उम्र में भी यहां-वहां घूम रहे गहलोत’

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद शाह उदयपुर के गांधी मैदान पहुंचे, जहां उनकी जनसभा थी। जनसभा के दौरान Amit Shah ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने CM अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि इस उम्र में भी CM गहलोत को यहां-वहां घूमना पड़ रहा है। कोई उन्हें इस रैली का फोटो-वीडियो भेज दे। कौन कितना पानी में है, असलियत पता चल जाएगी।

‘गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन’

उन्होंने CM गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। कांग्रेस कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जबकि, BJP की सरकार पर आज तक कोई आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान धीरे-धीरे डूब रहा है। क्योंकि यहां भ्रष्टाचारियों की फौज इक्टठा हो गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इसका हिसाब होगा और जनता उन्हें सत्ता से बाहर निकाल फेकेगी। उन्होंने कहा कि BJP ने केंद्र में 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हमारा पहला लक्ष्य है। उसके बाद 2024 का टारगेट है। जिसे हम जरूर हासिल करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DA Hike

अप्रैल 18, 2026

Priyanka Chaturvedi

अप्रैल 18, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 18, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 18, 2026

Pappu Yadav

अप्रैल 18, 2026