---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव ने बढ़ाई हलचल, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, यहां देखें सूची

Rajasthan News : राजस्थान में गरमाई सियासत के बीच उपचुनाव का ऐलान हो गया है। यहां देखें कब और कहां होगा चुनावी घमासान।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 28, 2023 1:44 अपराह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 5:56 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच खबर सामने आई है की राजस्थान में उपचुनाव होने जा रहे हैं।

जी हां, विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव ने राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दी है। ये उपचुनाव नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पड़े पदों पर होने हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है।

31 मई से खाली पड़े हैं कई पद

दरअसल, राज्य में नगर निकायों के अध्यक्ष सहित सदस्यों और पंचायती राज संस्थाओं में प्रधान, उप- प्रधान और सदस्यों के कई पद खाली पड़े हैं। इन पदों को 31 मई से भरा नहीं जा सका है। ऐसे में रिक्त पदों को भरने के लिए लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव करवाने का फैसला लिया।

चुनाव आयोग ने इस संबंद में ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

10 जिलों में होंगे नगर निकायों के चुनाव

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 10 जिलों में नगर निकायों के चुनाव होने हैं। जिसमें 11 सदस्यों और एक सभापति का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए 4 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। जिसके बाद 8 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

उम्मीदवार सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। इसके बाद 10 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 12 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे। इसके बाद 14 अगस्त को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और 20 अगस्त को मतदान होंगे। जिसके नजीतें 21 अगस्त को घोषित होंगे।

पंचायतों में मतदान 20 अगस्त, दो दिन बाद परिणाम

नारायण सिंह ने आगे बताया कि पंचायतों में चुनाव 20 अगस्त को होंगे। यहां पर कुल 349 पदों पर चुनाव होने हैं। जिसमें प्रधान के 29, उप-प्रधान के 28, पंचों के 285 और पंचायत समिति सदस्यों के 8 पद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर 4 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद उम्मीदवार 10 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। वहीं, 11 अगस्त को इनकी जांच होगी और 12 अगस्त तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 20 अगस्त को होंगे, जबकि नतीजे 22 अगस्त को आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026