---Advertisement---

CM Gehlot ने बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप, ED-CBI की रेड को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

CM Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। मंगलवार को सीएम ने भाजपा के नेताओं और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि सीएम गहलोत इन दिनों सीकर के दौरे पर हैं, जहां पर उन्होंने गरीब, मजदूर लोगों से मुलाकात की हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने देश ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 2:48 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2023 5:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। मंगलवार को सीएम ने भाजपा के नेताओं और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि सीएम गहलोत इन दिनों सीकर के दौरे पर हैं, जहां पर उन्होंने गरीब, मजदूर लोगों से मुलाकात की हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई को लेकर आवाज उठाई है।

सीएम ने बातों ही बातों में मीडिया से कहा कि ” देश इस समय भयंकर महंगाई से जूझ रहा है, पढ़े लिखे लोगों के पास में रोजगार नहीं हैं, हर तरफ हिंसा और तनाव का माहौल है और आवाज उठाने पर लोगों को जेल में डाल दिया जा रहा है।” बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने सीबीआई और ईडी के लगातार छापे को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

धर्म की राजनीति का है बोलबाला

सीएम गहलोत बीजेपी को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ” पीएम का ध्यान देश के मुद्दों पर नहीं हैं, वह केवल विदेश की यात्रा पर घूम रहे हैं।” विपक्ष जब आवाज उठाता है तो सरकार ध्यान देती है, यह हमारे लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। सरकार की तरफ से किसी भी तरह की योजनाओं को नहीं चलाया जा रहा है, गरीब भूख की वजह से मर रहे हैं। ऐसे में सरकार को भी ध्यान देना चाहिए। देश में चारों तरफ केवल धर्म का बोलबाला है। बीजेपी केवल धर्म की राजनीति करती है।

ये भी पढ़ें: CM Gehlot ने किया 1 लाख नई भर्तियों का एलान, जानें बजट सत्र में राज्य को और क्या दिया

ED, CBI की रेड से विपक्ष को रोका जा रहा

देश में लगातार ED, CBI की रेड पर सीएम गहलोत ने कहा है कि ” जब – जब विपक्ष के लोग आवाज उठाते हैं, उनके आवाज को बंद करने के लिए सरकार ED, CBI की रेड डलवा देती हैं।” बिना बताए रेड डालना एक लोकतांत्रिक देश के लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें: Chardham Yatra 2023: अब इस तारीख से करा सकते हैं गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा का…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

NEET UG 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

कल का मौसम 11 May 2026

मई 10, 2026