---Advertisement---

Dhirendra Shastri: कोटा में सुसाइड जैसे गंभीर मसले पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने छात्रों को दी सलाह, जानें क्या कहा?

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में अपने मनोहर कथा से अपनी छाप छोड़ चुके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को लेकर खूब खबरे भी बन रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2023 2:23 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में अपने मनोहर कथा से अपनी छाप छोड़ चुके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को लेकर खूब खबरे भी बन रही है। अभी बीते दिनों ही उन्हें यूपी के बरेली से एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालाकि इस संबंध में प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लिया।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों राजस्थान मे हैं जहां कोटा शहर में उनकी कथा चल रही है। अपनी इस कथा के दौरान ही उन्होंने कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को संदेश दिया है। उन्होंने अपने कथा के दौरान ही कहा कि असफलता ही सफलता का नया मार्ग है। छात्रों को स्ट्रेस में आकर कुछ ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे की मां-बाप को जीवन भर पछताना पड़े। बता दें कि कोटा में आए दिनों छात्रों के सुसाइड की खबरे सामने आती रहती है। ये छात्र परीक्षा में सफल न होने पर या अन्य कारणों से हतोत्साहित होकर सुसाइड कर लेते हैं।

चाहे कितने ही व्यवधान आएं लेकिन मन विचलित नहीं करना चाहिए

राजस्थान के कोटा शहर में अपनी कथा के दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कथा वाले मंच से ही संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में छात्रों को ऐसे कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे की उनके मां-बाप को जीवन भर पछताना पड़े। वहीं उन्होंने विषम परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि छात्रों को असफलता से कभी भयभीत नहीं होना चाहिए। इस दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपना भी जिक्र किया और बताया कि हमने भी बहुत असफलताएं देखी हैं बावजूद इसके हम बढ़ते चले गए। उन्होंने ये भी कहा है कि जीवन में चाहे कितने ही व्यवधान आएं फिर भी हमें अपना मन विचलित नहीं करना चाहिए।

जातिवाद को लेकर ये बोल गए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

राजस्थान की धरती कोटा से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जातिवाद को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने बताया कि हमारा देश भारत अब जातिवाद से कहीं ऊपर उठ रहा है और एक सूत्र में बंध रहा है। इस दौरान उन्होंने जातिवादी मानसिकता वाले लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जब राष्ट्र ही नहीं होगा तो जाति का कोई क्या करेगा। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के सुपुत्र और उनकी सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान को मूर्खपना करार दिया। उन्होंने कहा कि जो सनातन को खत्म करने की बात करता है वो बेहूदा है। इसके अलावा उन्होंने उदयनिधि को रावण के खानदान का भी बता दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026