---Advertisement---

Jodhpur News: सांप्रदायिक तनाव के बाद छावनी में तब्दील हुआ सूरसागर, मंत्री जोगाराम पटेल ने दिए एक्शन के आदेश; जानें डिटेल

Jodhpur News: राजस्थान का जोधपुर जिला इस समय खूब चर्चाओं में है। दरअसल जोधपुर के सूरसागर इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया था जिसके बाद स्थिति सांप्रदायिक तनाव में तब्दील हो गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 22, 2024 12:19 अपराह्न

Jodhpur News
Follow Us
---Advertisement---

Jodhpur News: राजस्थान का जोधपुर जिला इस समय खूब चर्चाओं में है। दरअसल जोधपुर के सूरसागर इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया था जिसके बाद स्थिति सांप्रदायिक तनाव में तब्दील हो गई। इस पूरे प्रकरण के बाद सूरसागर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने सूरसागर हिंसा कांड के बाद प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि “अगर कोई असामाजिक तत्व सूरसागर में हुई घटना को आधार बनाकर सौहार्द खत्म करने की कोशिश करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।”

सांप्रदायिक तनाव पर जोगाराम पटेल का पक्ष

जोधपुर के सूरसागर इलाके में हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनकी तरफ से स्पष्ट किया गया है कि “हमारी परंपरा सौहार्द के साथ रहने की है। ऐसे में कोई असामाजिक तत्व सूरसागर में हुई घटना को आधार बनाकर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मंत्री जोगाराम पटेल ने इसके साथ ही कहा है कि “वर्तमान समय में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और शासन के निर्देश पर प्रशासन दोषियों व संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।”

जोधपुर प्रशासन का पक्ष

जोधपुर के सूरसागर इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण पसरे सांप्रदायिक तनाव के बाद जोधपुर पुलिस भी एक्शन मोड में है। ताजा जानकारी के अनुसार सूरसागर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रशासन की ओर से जोधपुर एडीसीपी, निशांत भारद्वाज का कहना है कि बीते कल यानी 21 जून को दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक अशांति फैल गई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ और पुलिस वालों को भी चोट आई। हालाकि पूरी तत्परता के साथ प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है। प्रशासन का दावा है कि “फिलहाल इलाके में स्थिति ठीक है और पथराव करने और अशांति फैलाने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026