---Advertisement---

Rajasthan Board Exam Dates: छात्र हो जाएं सावधान, जारी हुई राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख; जानें डिटेल

Rajasthan Board Exam Dates: बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के अंदर खूब उत्सुकता होती है। इस परीक्षा अवधि के दौरान छात्र बेहद सजग भी नजर आते हैं और खूब ध्यान केन्द्रित कर पढ़ाई करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 4:36 अपराह्न

Rajasthan Board Exam Date
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Board Exam Dates: बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के अंदर खूब उत्सुकता होती है। इस परीक्षा अवधि के दौरान छात्र बेहद सजग भी नजर आते हैं और खूब ध्यान केन्द्रित कर पढ़ाई करते हैं। इस कड़ी में ज्यादातर ऐसे भी छात्र पाए जाते हैं जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए तारीख जारी होने का इंतेजार करते हैं। ऐसे में उन छात्रों के लिए भी इंतेजार की घड़ी खत्म हो गई है और राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक सूबे में 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी जो कि 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शामिल है। बता दें कि अभी परीक्षा के संबंध में विस्तृत शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही विषय के अनुसार परीक्षा के तिथियों का ऐलान करेगा।

फरवरी में शुरू होगी परीक्षा

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में बोर्ड (10वीं और 12वीं) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो सकेगी। वहीं परीक्षा की समाप्ति 10 अप्रैल को की जाएगी। इस संबंध में सारी जानकारी बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) के माध्यम से सामने आई। खबर है कि इन परीक्षाओं से हटकर होने वाली 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 में ही होगा जिसके बाद लिखित परीक्षा हो सकेगा।

जल्द जारी होगा विस्तृत टाइम टेबल

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के शुरुआत और समापन को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बोर्ड की ओर से विस्तृत शेड्यूल जारी कर ये जानकारी भी दी जाएगी कि कौन से विषय की परीक्षा किस तारीख को होनी है। बोर्ड द्वारा सभी छात्रों को सावधान रहने के लिए भी कहा गया है और साथ ही पढ़ाई पर फोकस करने के लिए अपील किया गया है जिससे छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

यहां जानें लेटेस्ट डिटेल

बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के अंदर खूब उत्सुकता होती है। ज्यादातर ऐसे छात्र भी पाए जाते हैं जो कि परीक्षा के संबंध में पल-पल की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in. वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा rajasthanboard.gov.in. साइट पर जाकर भी बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट हासिल किए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026