---Advertisement---

Rajasthan CHO Exam का पेपर हुआ लीक, अभ्यर्थियों के Whatsapp पर 2 घंटे पहले ही आ गया क्वेश्चन

Rajasthan CHO Exam: राजस्थान में रविवार को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। ऐसे में अब इस परीक्षा को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही पेपर कई जगहों पर लीक हो गया। इस परीक्षा का ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 20, 2023 4:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan CHO Exam: राजस्थान में रविवार को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। ऐसे में अब इस परीक्षा को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही पेपर कई जगहों पर लीक हो गया। इस परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे किया गया था लेकिन पेपर से दो घंटे पहले ही अलग-अलग सोशल मीडिया साइट पर इसके लीक होने की खबर आ गई। ऐसे में अब अभ्यार्थी पेपर लीक को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि CHO का पेपर सुबह 8 बजे ही Whatsapp पर आ गया था ऐसे में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

चयन बोर्ड ने अफवाह दिया करार

पेपर के लीक होने के बाद चयन बोर्ड ने इसको लेकर मीडिया से बात किया है। चयनबोर्ड का कहना है कि पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हुई है। छात्रों के द्वारा फालतू का अफवाह फैलाया जा रहा है। वहीं इस पेपर के लीक होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। बीजेपी ने पेपर लीक के बाद सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ” राज्य सरकार एक भी परीक्षा का आयोजन सुचारु रूप से नहीं करवा पा रही है। सीएम गहलोत पेपर लीक की घटना को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।”

Also Read: ‘Bigg Boss 16’ के विनर को लेकर आया नया अपडेट, एमसी स्टैन और प्रियंका नहीं बनेंगे विजेता! सामने आई ये बड़ी वजह

अभ्यार्थियों के द्वारा दी गई पेपर लीक की सूचना

राजस्थान में रविवार को हुए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा के बाद कुछ छात्रों ने पेपर लीक की सूचना दी। उनका कहना है कि जब वह पेपर देने के लिए सुबह 8 बजे अंदर जा रहे थे, तभी कुछ ग्रुप्स में पेपर आ गया था। ऐसे में परीक्षा देकर आने के बाद मोबाइल चेक करने पर पता चला कि Whatsapp पर पेपर आया हुआ था। प्रश्नों का मिलान किया तो 78 क्वेश्चन बिल्कुल वही पाए गए।

Also Read: Indian Railways: बिगड़ते मौसम के कारण धीमी हुई भारतीय रेलवे की रफ्तार, 354 ट्रेनों को किया कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

GATE 2027

अगस्त 28, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

India Post GDS Vacancy 2026

अगस्त 27, 2026