---Advertisement---

Rajasthan Diwas 2023: 74 साल का हुआ ‘रंगीलो’ राजस्थान, PM-CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई

Rajasthan Diwas 2023: राजस्थान आज 74 साल का हो गया है। राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम गहलोत सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 30, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Rajasthan Diwas 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Diwas 2023: देश में हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। राजस्थान दिवस को प्रदेश का स्थापना दिवस भी कहते हैं। आज राज्य अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम अशोक गहलोत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।

‘राजस्थान को नंबर 1 बनाने का प्रण’

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि- ‘गौरवशाली इतिहास, वीरगाथाओं व नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्वर्णिम भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक अवसर पर सरकार सामाजिक सुरक्षा व बचत राहत बढ़त से प्रदेश को नम्बर 1 राज्य बनाने के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लेती है।’

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly में विश्वास प्रस्ताव पारित, CM Kejriwal बोले- ‘पीएम मोदी देश को आगे ले जा सकते थे, लेकिन…’

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘राजस्थान दिवस पर राज्य के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं गौरवशाली विरासत से समृद्ध इस प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना करता हूं।’

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘राजस्थान दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर राज्य के लोगों को मेरी बधाई। संस्कृति, अतिथि सत्कार, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान है। ऐसी विशेषताओं के बल पर राज्य के निवासी स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करेंगे और देश के विकास में अमूल्य योगदान देंगे, यह मेरा विश्वास है।’

कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- ‘संस्कृति, सभ्यता और समृद्ध परंपराओं से जगमग शक्ति और भक्ति की भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास को खुद में समेटे राजस्थान की अपनी विविधता के लिए दुनियाभर में अलग पहचान है।’

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य

गौर हो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यह देश का 1/10 भूभाग है। वर्तमान समय में राजस्थान में कुल 50 जिले हैं और 10 संभाग हैं। बता दें, हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा की थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026