---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: दिल्ली-पंजाब के बाद अब राजस्थान में AAP का क्या है मास्टर प्लान ? कांग्रेस को ऐसी देगी टक्कर

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने प्लान तैयार किया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 26, 2023 2:06 अपराह्न | Updated: अप्रैल 26, 2023 9:47 अपराह्न

aam aadmi party rajasthan
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसके लिए संगठन को और बढ़ाना होगा। इसी कड़ी में बुधवार को AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने 1100 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं, नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद उन्होंने चुनावी बिगुल फूंका।

AAP संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश में संगठन को बढ़ाया जा रहा है और आगामी चुनाव में पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद आज ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई है। आने वाले दिनों में हर गांव और वॉर्ड में भी नियुक्तियां की जाएंगी, जहां 10-10 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है और आगामी चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

BJP-CONGRESS पर साधा निशाना

संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी दलों में सिफारिशों से पदाधिकारी बनते हैं। लेकिन, आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ता के काम को तरजीह दी जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी की सरकारों ने कोई विकास नहीं करवाया। इतनें सालों में यहां के लोगों को भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जनता अब इनसे परेशान हो चुकी है और आम आदमी पर लोगों को भरोसा बढ़ रहा है।

‘पंजाब में पूरे हो रहे सभी वादे’

संदीप पाठक ने कहा कि जब वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी, उसके बाद AAP प्रदेश के मुद्दों को लेकर हर गांव और घर घर तक जाएगी। संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे। अब सरकार धीरे-धीरे उन वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही बिजली माफी का वादा पूरा कर दिया था और स्कूल, अस्पतालों में भी बदलवा लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस गुड गवर्नेंस पर है। लेकिन गुड गर्वनेंस एक दिन में नहीं आती, इसमें समय लगता है।

राजस्थान में तीसरा विकल्प देगी AAP

उन्होंने कहा कि पार्टी राजस्थान मे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जनता के सहयोग से सरकार भी बनाएगी। क्योंकि कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन को आम आदमी पार्टी ही तोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में AAP तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी और दिल्ली-पंजाब के बाद अब राजस्थान में भी अपना झाड़ू चालाएगी।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: रायबरेली में बोले CM Yogi, कहा- ‘माफिया अब कहते हैं जान बख्श दो, ठेला लगाकर जीवन जी लूंगा’

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM MK Stalin

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026