---Advertisement---

Rajasthan News: खाटू श्याम दरबार व इन धार्मिक स्थलों के लिए Bhajanlal सरकार ने खोला खजाना; जानें बजट में और क्या रहा खास?

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के नेतृत्व वाली सरकार ने आज विधानसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार ने बजट 2024 में खाटू श्याम दरबार और प्रदेश के अन्य कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णोधार को ध्यान में रखते हुए विशेष धनराशि का प्रावधान जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2024 2:39 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के नेतृत्व वाली सरकार ने आज विधानसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार ने बजट 2024 में खाटू श्याम दरबार और प्रदेश के अन्य कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णोधार को ध्यान में रखते हुए विशेष धनराशि का प्रावधान जारी किया है।

राजस्थान की डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा पेस किए गए इस बजट में महिलाओं व युवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान (Rajasthan News) सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट की खास बातें बताते हैं।

खाटू श्याम दरबार व इन धार्मिक स्थलों के लिए खोला खजाना

राजस्थान सरकार ने आज विधानसभा में अपना बजट पेश किया है। इसके तहत खाटू श्याम दरबार व कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णोधार के लिए विशेष बजट का प्रावधान दिया गया है। सरकार की ओर से पेश किए गए बजट के मुताबिक खाटू श्याम मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसके अलावा होली, दीवाली, शिवरात्रि, रामनवमी आदि त्योहार पर मंदिरों में विशेष साज सज्जा और आरती के कार्यक्रम के लिए 13 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। वहीं जनजाति समूह की आस्था को ध्यान में रखते हुए डूंगरपुर और बांसवाड़ा जनजाति के नायकों के स्मारकों और उदयपुर में वीर बालिका काली बाई संग्रालय के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

महिलाओं व युवाओं का विशेष ध्यान

राजस्थान सरकार ने बजट 2024 में राज्य की महिलाओं व युवाओं का भी विशेष ध्यान रखा है। वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में बायोपिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाकर उन्हें वित्तिय मदद दी जाएगी।

राजस्थान सरकार ने बजट 2024 में युवाओं के लिए भी विशेष प्रावधान रखे हैं। इसके तहत 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार का दावा है कि इस वर्ष 1 लाख युवाओं को अलग-अलग विभाग में सरकारी नौकरी दी जाएगी। राजस्थान सरकार ने किसानों का ख्याल रखते हुए गेहूं की MSP में 125 रुपये की वृद्धि की है। इसके अलावा ईआरसीपी के प्रथम चरण के लिए वित्तिय स्वीकृति को भी मंजूरी दी है।

सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने चिकित्सा व स्वास्थ्य जैसे विभागों में विभिन्न तरह के विकास कार्यों के लिए 27660 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया है। वहीं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले में आदर्श सोलर ग्राम बनाने का निर्णल लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026