---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में सोलर पावर सेक्टर को बढ़ावा देगी CM Bhajanlal की सरकार, जानें क्या है खास तैयारी?

Rajasthan News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार व्यापक रूप से विस्तार देखने को मिल रहा है। यही वजह है लगभग सभी राज्य सरकारें सोलर पावर प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयासरत नजर आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 9, 2024 1:42 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार व्यापक रूप से विस्तार देखने को मिल रहा है। यही वजह है लगभग सभी राज्य सरकारें सोलर पावर प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयासरत नजर आ रही हैं। राजस्थान (Rajasthan News) सरकार भी इसी क्रम में सोलर पावर सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी में है।

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान को जल्द ही सोलर उपकरणों की असेंबलिंग तथा मैन्यूफैकचरिंग का हब बनाया जाएगा। इसके लिए उद्यम क्षेत्र के विशेषज्ञों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। सरकार का दावा है कि जल्द ही सोलर पावर प्रोजेक्ट पर दुगने गति से काम कर सौर ऊर्जा लक्ष्य बढ़ाने की ओर कदम रखा जाएगा।

सोलर पावर सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खास तैयारी की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार अब राज्य को सोलर उपकरण की असेंबलिंग तथा मैन्यूफैकचरिंग का हब बनाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तमाम उपकरण राजस्थान में ही बनाने जा सकेंगे, जिससे रोजगार समेत अन्य कई नए अवसरों का सृजन किया जा सकेगा।

राजस्थान सरकार की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि सोलर पावर प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने से सोलर पैनल, सोलर केबल, एलुमिनियम स्ट्रक्चर आदि की निर्माण लागत में कमी आएगी। इसके अलावा युवाओं को इस उभरते सेक्टर में कौशल एवं प्रशिक्षण मिल सकेगा।

सोलर पावर प्रोजेक्ट के लाभ

राजस्थान सरकार द्वारा सोलर पावर प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने से कई अहम लाभ मिल सकेंगे। सबसे पहले तो राज्य सरकार अपने इस खास प्रोजेक्ट से भारत सरकार को सौर ऊर्जा लक्ष्य को बढ़ावा दे सकेगी। इसके अलावा इस खास प्रोजेक्ट के माध्यम से सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जाएगा जिससे कि हरित ऊर्जा का इस्तेमाल होगा और पर्यावरण पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। वहीं सौर ऊर्जा की मदद से उत्पादित बिजली की लागत कम होने से सस्ते दर पर किसानों व अन्य जरुरतमंद लोगों को बिजली मुहैया कराई जा सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026