---Advertisement---

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कसा तंज, बोले- ‘भाजपा ने उन्हें प्रदेश से साइड लाइन कर दिया है’  

Rajasthan News: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में देखा जाए तो भाजपा और कांग्रेस के लिए बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। यही वजह है, कि दोनों पार्टियों के बड़े नेता लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक निजी मीडिया चैनल पर इंटरव्यू देते हुए बड़ी बात कही है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 27, 2023 1:21 अपराह्न | Updated: अगस्त 27, 2023 2:28 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच इन दिनों जुबानी जंग तेज हो गयी है। एक निजी मीडिया चैनल पर वार्तालाप करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कस्ते हुए कहा, कि वसुंधरा राजे को तो प्रदेश से ही साइड-लाइन किया जा रहा है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान सरकार ने मिशन 2023 को लेकर ट्वीट किया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए यह कहा था, कि राजस्थान की वर्तमान सरकार जिस मिशन 2030 की बात कर रही है, उसका तो आगामी विधानसभा चुनाव में क्या होगा पता नहीं है। 

इंटरव्यू देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात 

देखा जाए तो राजस्थान विधानसभा चुनाव होने में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर राजनीतिक शब्दों की तीर चला रहे हैं। बता दें कि बीते शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक निजी मीडिया चैनल पर इंटरव्यू देते हुए कहा, “प्रदेश में हर तरफ खुशहाली है। हमने प्रदेश वासियों के लिए 2030 का लक्ष्य देकर प्रश्न पूछा था, कि आप राजस्थान को 2030 में कहां तक देखना चाहते हैं।” 

इसके अलावा मीडियाकर्मी से बात करते हुए गहलोत ने कहा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा तो मैदान में ही नहीं है, उन्हें भाजपा प्रदेश से हटाना (साइड लाइन) चाहती है।            

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

एक तरफ मुख्यमंत्री लोगों के बीच जाकर प्रदेश की नीतियों और योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा वह मीडिया कर्मियों से भी वार्तालाप कर रहे हैं। इस दौरान वह भाजपा के पूर्व कार्यों को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इधर भाजपा भी हर मनाने को तैयार नहीं है विधानसभा चुनाव को लेकर यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक जनसभा कर चुके हैं। 
ऐसे में बीते शनिवार को देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर थे। ऐसे में उन्होंने गंगापुर सिटी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले इसरो की शानदार कामयाबी पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई सन्देश दिया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी निशाने पर लिया। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह IFFCO की तरफ से आयोजित ‘सहकार किसान सम्मेलन’ में भाग लेने पहुंचे थे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026