---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा ने फिर बदले 8 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव

Rajasthan News: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा आए दिन क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं को लगातार दिशा-निर्देश दे रही है। ऐसे में एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है, कि बीजेपी ने राजस्थान के 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। इसकी जानकारी  राजस्थान प्रदेश महामंत्री ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 20, 2023 4:20 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा आए दिन क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं को लगातार दिशा-निर्देश दे रही है। ऐसे में एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है, कि बीजेपी ने राजस्थान के 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। इसकी जानकारी  राजस्थान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने दी। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 20 जुलाई को भी 5 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले थे। ऐसे में अब देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले अब  तक 13 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं। ऐसे में देखा जाए तो बड़ा सवाल है, कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? 

भाजपा ने इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष   

राजस्थान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पार्टी ने 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं। इसमें जयपुर दक्षिण, जयपुर उत्तर, चूरू, बांसवाड़ा , नागौर, कोटा देहात, धौलपुर, सीकर शामिल है। खबरों की मानें तो इससे पहले 20 जुलाई को राजस्थान में भाजपा ने 5 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले थे। इन जिलों के नाम श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, भीलवाड़ा, सिरोही और चित्तौड़गढ़ है। 

बड़े बदलाव की तैयारी में है भाजपा      

देश की बड़ी पार्टियों में सुमार भाजपा आए दिन राजस्थान में अहम बैठके कर रही है। पिछले महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी रणनीति पर बात करते हुए पिछले दिनों सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के साथ जीत का मूल मंत्र दिया था। ऐसे में अब भाजपा राजस्थान विधानसभा को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहती।

वहीं सूत्रों की मानें तो खबर आ रही है, कि भाजपा चुनाव से पहले ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि प्रदेश भर में कई ऐसे जिलाध्यक्ष है, जिन्होंने चुनाव को लेकर पार्टी से टिकट मांगी है। ऐसे में जो उम्मीदवार सम्बंधित क्षेत्र में मजबूत हैं, उन्हें पद से हटाकर टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। उससे बाकी के कार्यकर्ताओं के पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026