---Advertisement---

Rajasthan News: Pilot के नई पार्टी बनाने की अटकलों पर कांग्रेस ने दिया जवाब, वेणुगोपाल बोले-‘अफवाह पर विश्वास न करें’

Rajasthan News: 11 जून की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस सचिन पायलट-सीएम गहलोत मामले पर फिर से सक्रिय हो गई है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने एक बार फिर से इन अटकलों को कोरी अफवाह बता दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि कल 11 जून 2023 को सचिन पायलट अपने पिता दिवंगत ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 10, 2023 2:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: 11 जून की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस सचिन पायलट-सीएम गहलोत मामले पर फिर से सक्रिय हो गई है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने एक बार फिर से इन अटकलों को कोरी अफवाह बता दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि कल 11 जून 2023 को सचिन पायलट अपने पिता दिवंगत राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस छोड़कर अलग राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत लगातार पूर्व डिप्टी सींएम के टच में हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। यह तय है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को एकजुटता के साथ लड़ेगी।

जानें क्या बोले वेणुगोपाल

सचिन पायलट द्वारा नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि “मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता हूं। वास्तविकता कुछ इस तरह है कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) तथा राहुल गांधी जी ने अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी के साथ चर्चा की। उसके बाद हमने बताया कि हम एक साथ बढ़ेंगे। अब तक कांग्रेस पार्टी की यही स्थिति है। इसके अलावा कुछ नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं सचिन पायलट से मिल रहा हूं। मैं उनसे बात कर रहा हूं। क्या दि्क्कत है? सचिन पायलट कांग्रेस नेता हैं।” जब उनसे पार्टी में रहने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि “किसने कहा कि वह बाहर जा रहे हैं। ये सब काल्पनिक प्रश्न हैं। अफवाह हैं। इस अफवाह पर विश्वास न करें। आशावादी रहें। राजस्थान कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी।”

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

अपनी मांगों पर कायम पायलट

इस बीच 11 जून की तारीख में एक ही दिन बचा है। कांग्रेस संगठन महासचिव की यह टिप्पणी जिस समय पर आई है जब सचिन पायलट रविवार 11 जून 2023 को दौसा में अपने पिता की पुण्य तिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगे। जिसमें सभी की नजर सचिन पायलट के अगले कदम पर रहेगी। इस मौके पर वह अपनी भविष्य की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पायलट पार्टी के सामने अपनी 2 मांगों पर अब भी डटे हुए हैं। जिसमें RPSC का पुनर्गठन कर नई नियुक्तियों को करना तथा पेपर लीक के बाद सरकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने से प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा देने की मांग।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Mallikarjun Kharge

अक्टूबर 26, 2026