---Advertisement---

Rajasthan News: रिश्वतखोरी करते हुए पकड़े गए ED अधिकारी, ACB ने इस मामले में किया गिरफ्तार

Rajasthan News: ईडी अधिकारी को रिश्वतखोरी के जुर्म में राजस्थान एसीबी ने गिरफ्तार किया है। एसीबी कई दिनों से रख रही थी अधिकारी पर कड़ी नजर। इस मामले में हुई गिरफ्तारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2023 2:21 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: देश की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) धनशोधन मामले में लोगों को पकड़ती है। मगर ताजा मामला ईडी अधिकारी से ही जुड़ा है। जी हां, राजस्थान (Rajasthan News) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने ईडी अधिकारी नवलकिशोर मीना और उसके साथी बाबूलाल मीना को गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान एसीबी ने इंस्पेक्टर नवलकिशोर मीना के कई ठिकानों पर एक्शन ले रही है। एसीबी के आला अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने इन दोनों को 15 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने ईडी अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की घूस मांग रहा था। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि एसीबी ईडी अधिकारी को कई दिनों से आय से अधिक संपत्ति मामले में ट्रैप कर रही थी।

क्या है पूरा मामला

एसीबी अधिकारियों ने बताया है कि नवलकिशोर मीना नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में ईडी दफ्तर में तैनात था। बीते दिनों कुछ लोगों के खिलाफ चिट फंड घोटाला और ठगी का मामला दर्ज हुआ। एसीबी ने कहा कि नवलकिशोर मीना और उसका साथी इस चिटफंड मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने के लिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, मगर इन्हें 15 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026