---Advertisement---

Rajasthan News: ससुरालवालों ने किया बहू के साथ रूह कंपा देने वाला कृत्य, दांत तोड़कर गर्म रॉड से दागा शरीर

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक रूह कपां देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक परिवार वालों ने अपनी बहू के साथ ऐसा कृत्य किया है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। ससुराल वालों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए लड़की के बदन पर गर्म रॉड से दागा है इसके बाद उसकी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 1, 2023 1:23 अपराह्न | Updated: जुलाई 1, 2023 2:27 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक रूह कपां देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक परिवार वालों ने अपनी बहू के साथ ऐसा कृत्य किया है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। ससुराल वालों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए लड़की के बदन पर गर्म रॉड से दागा है इसके बाद उसकी दांत भी तोड़ डाली है। यही नहीं इसके बाद जब उनका मन नहीं भरा तो उसके बाल भी काट डालें। ख़बरों की मानें तो यह मामला 30 जून शुक्रवार का है। जब पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर सारा मामला को बताया। फ़िलहाल लड़की (बहू) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

बहु के साथ ससुरालों ने ऐसा क्यों किया ?

जानकारी के मुताबिक घटना बीते कल यानी शुक्रवार 30 जून की है। जब एक परिवार वालों ने अपनी बहू को सबसे पहले मारा फिर उसे गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने उसे गर्म रॉड से न सिर्फ दागा बल्कि उसके दांत भी तोड़े ऐसे में जब उनका मन नही भरा तो डायन कहकर उसके बाल भी काट डालें। बता दें कि इस बात की जानकारी तब पुलिस को पता चला जब लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर इस मामले के बारे में बताया। उन्होंने (पिता) पुलिस को बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि हमारी बच्ची के साथ उसके ससुराल वाले न सिर्फ अभद्र व्यवहार करते है बल्कि, उसके साथ मारपीट भी करते है। इसलिए मै अपने पूरे समाज को लेकर अपने बेटी के घर गया। जहां मैंने अपनी बेटी को बेसुध अवस्था में देखा. इस दौरान हमें लगा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। 

पीड़ित पिता ने क्या जानकरी पुलिस को दी ?

बता दें कि साल 2021 में पीड़ित पिता ने अपनी बेटी का शादी राजस्थान के भीलवाड़ा (अजमेर) में खूब धूमधाम से किया था। पीड़ित पिता के मुताबिक शादी में वह अपने बेटी को कूलर, टीवी से लेकर सोने-चांदी के गहने और भी कई सामान दिए थे। इसके बावजूद भी हमारी बेटी को ससुराल में मारा-पीटा जाता है। इसके अलावा उसे डायन कहकर अपमानित किया जाता है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बेटी के शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। उसे हर समय डायन कहा करते थे। वहीं जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का इलाज जहाजपुर अस्पताल में चल रहा है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 1, 2026

Rain Alert 2 September 2026

सितम्बर 1, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026