---Advertisement---

Rajasthan News: जयपुर समेत राजस्थान के 5 शहरों में NIA का छापा, लॉरेंस बिश्नोई के ठिकानों पर भी मारी रेड

Rajasthan News: पिछले कुछ समय से सरकार गैंगस्टर लिंक रखने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल राजस्थान में एनआईए ने बुधवार को एक बड़ी छापेमारी इसमें राज्य के जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 17, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: पिछले कुछ समय से सरकार गैंगस्टर लिंक रखने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल राजस्थान में एनआईए ने बुधवार को एक बड़ी छापेमारी इसमें राज्य के जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए टीम की जांच जारी है। एनआईए की इस छापेमारी के दौरान टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य गैंगस्टर के ठिकानों पर रेड की। रेड के दौरान एनआईए को इन ठिकानों पर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए।

120 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो राजस्थान के साथ छह अलग-अलग राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित मध्य प्रदेश शामिल है। ‌दरअसल एनआईए को पता चला है कि, आतंकी संगठन देश में एक बार फिर अपनी जड़ें जमाना चाहते हैं और इसके लिए स्थानीय अपराधियों के साथ संगठन कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी बड़ी घटना को होने से रोकने के लिए NIA एक्शन में नजर आ रही है। जिसके चलते उन्होंने पूरे देश में करीब 120 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जिन स्थानों पर छापेमारी की गई है उनमें करीब 60 अकेले पंजाब में है। इसी के साथ फरवरी महीने में भी एनआईए ने राष्ट्रव्यापी छापेमारी को अंजाम दिया था।

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

26 नवंबर के आतंकी हमले के बाद हुई NIA की स्थापना

अगर हम एनआईए की बात करें तो, एनआईए की फुल फॉर्म नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी है। इसे 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बाद 30 दिसंबर 2008 को संसद में एनआईए एक्ट पास किया गया था। इस आठ के जरिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की स्थापना की गई थी। इस एजेंसी ने 19 जनवरी 2009 से काम करना शुरू किया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इससे पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा द रेजिस्टेंस फ्रेंड की गतिविधियों से जुड़े मामलों पर कार्यवाई की थी।

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026