---Advertisement---

Rajasthan के कई हिस्सों में लुढ़का पारा, घने कोहरे के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड; स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग

Rajasthan News: रेतीले राज्य राजस्थान को लेकर ढ़ेर सारे दावे किए जाते हैं। कहा जाता है कि रेत की खास बात है कि वो गर्मियों में जितनी तेजी से गर्म होती है ठंडी के मौसम में उतना ही ठंडा भी हो जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2024 1:35 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2024 6:15 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: रेतीले राज्य राजस्थान को लेकर ढ़ेर सारे दावे किए जाते हैं। कहा जाता है कि रेत की खास बात है कि वो गर्मियों में जितनी तेजी से गर्म होती है ठंडी के मौसम में उतना ही ठंडा भी हो जाती है। राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों कुछ ऐसा ही हाल है जहां इस मौसम में पारा गिरने के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ी है। वर्तमान की बात करें तो हालत कुछ इस कदर है कि राज्य में पारा लुढ़कने के साथ कोहरे का भीषण कहर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच राज्य के कई हिस्सों में स्कूल भी खुल गए हैं जिसकों लेकर अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं। बीकानेर, अलवर, अजमेर सहित सूबे के अन्य हिस्सों में अभिभावकों का कहना है कि ठंड के इस प्रकोप के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़नी चाहिए। हालाकि शासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई निर्देश नहीं जारी हुए हैं।

Rajasthan में पारा लुढ़कने के साथ कोहरे का कहर

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों में पारा तेजी से गिरता नजर आ रहा है। इस क्रम में बीकानेर से लेकर अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, माउंट अबू, नागौर व सीकर जैसे इलाके में भीषण कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan) में कड़ाके की ठंड का ये क्रम आगामी कुछ दिनों तक बरकरार रहने वाला है। ऐसे में आइए हम आपको राज्य के कुछ प्रमुख शहरों में मौसम के ताजा हाल की जानकारी देते हैं।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
जयपुर7 डिग्री24 डिग्री
अजमेर8 डिग्री26 डिग्री
बीकानेर5 डिग्री24 डिग्री
जोधपुर9 डिग्री25 डिग्री
माउंट अबू5 डिग्री22 डिग्री
नागौर5 डिग्री24 डिग्री
सीकर4 डिग्री24 डिग्री
जैसलमेर9 डिग्री24 डिग्री

स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग

राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जोधपुर व अन्य इलाकों में स्कूल खुलने की खबर सामने आ रही है। इस कड़ाके की ठंड में अभिभावक अपने बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। इसी कड़ी में अभिभावकों ने शासन से स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी का क्रम बरकरार रहेगा। ऐसे में शासन स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाए ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026