---Advertisement---

Rajasthan News: गर्मी की मार से बचेंगे छात्र! शिक्षा विभाग ने जारी किया अहम निर्देश; जानें डिटेल

Rajasthan News: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजधानी जयपुर से लेकर जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, सीकर, भरतपुर व अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2024 6:07 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजधानी जयपुर से लेकर जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, सीकर, भरतपुर व अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। इसी बीच स्कूलों छात्रों को भी भीषण गर्मी के इस मौसम में स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने इस मामले को संज्ञान में लेकर बड़ा कदम उठाया है। ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के दफ्तर से एक निर्देश जारी हुआ है जिसमे जिला कलेक्टर को आवश्यकतानुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के अधिकार दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के इस फैसले से स्कूली छात्रों को गर्मी के कहर से बचाया जा सकेगा।

गर्मी की मार से बचेंगे छात्र

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में गर्मी के कहर से लोग परेशान हैं। जोधपुर के साथ जयपुर, नागौर, सीकर, बाड़मेर, टोंक, जैसलमेर व अन्य इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। इसी बीच राजस्थान के शिक्षा विभाग की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक निर्देश की कॉपी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की है जिसमे लिखा गया है कि “सुशासन को समर्पित हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्कूल समय में किया जाएगा परिवर्तन। विद्यार्थियों के हेतु को सर्वोपरि रखते हुए हमारी सरकार उनके लिए अनुकूल निर्णय लेने हेतु संकल्पबद्ध है।”

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिला कलेक्टर आवश्यकतानुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि विभाग के इस कदम से छात्रों को गर्मी की मार से बचाया जा सकेगा।

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आज भी जोधपुर, जयपुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। ऐसे में आइए हम आपको आज के मौसम से जुड़े अपडेट देते हैं।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमान (सेल्सियस)अधिकतम तापमान (सेल्सियस)
जोधपुर3145
जयपुर2746
बाड़मेर3145
अजमेर2842
जैसलमेर3144
नागौर2944

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 12 या 13 मई को हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026