---Advertisement---

Rajasthan News: मुर्दे ने दी गवाही! शादी के कुछ ही हफ्तों में पति को मारने वाली मास्टरमाइंड बीवी फेल, जानें प्रेम की सबसे खौफनाक कहानी

Rajasthan News: राजस्थान में श्रीगंगानगर में एक महिला ने शादी के 3 महीने के बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 5, 2026 4:30 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर अंजू नाम की लड़की ने अपने प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति आशीष को बेहद दर्दनाक मौत दी है। महिला ने शादी के 3 महीने बाद घटना को अंजाम दिया है। महिला ने जिस तरह से पति को मारने की  साजिश रची वो किसी मास्टर माइंड से कम नहीं थी। लेकिन मर चुके पति की बॉडी ने  पुलिस को ऐसा सुराग दिया। जिसके बाद लड़की  और उसके खूनी प्रेमी की सारी पोल खुल गई।

Rajasthan News: बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

गंगानगर में  30 जनवरी 2026 को 25 साल के एक युवक की लाश मिली थी। नाम आशीष था। लाश के पास उसकी पत्नी अंजू रो रही थी। उसने बताया कि, गाड़ी टक्कर मारकर चली गई। इतना ही नहीं उससे गहने तक लूट लिए। पहली नजर में परिजनों और पुलिस को ये मामला सिर्फ एक्सीडेट का लगा। लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो आशीष के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। इसके साथ ही गला भी दबाया गया था। इसके बाद पुलिस ने संजू की जब कॉल डिटेल निकाली तो उसके प्रेमी संजू से जुड़ी हुई अहम चीजें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझा लिया। महिला शादी के बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूली थी। मायके जाकर उसने प्रेमी और उसके 4 दोस्तों के साथ ये खूनी कहानी रची। आशीष को मारने से पहले काफी पीटा गया था। इसके बाद उसका गला दबाया गया था। अंजू ने इसे चोरी का रुप देने के लिए अपने गहने और फोन प्रेमी को दे दिया था। महिला ने इस घटना को अपनी ससुराल में अजाम दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस खूनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए बताया है कि, अंजू सहित अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम अंजू, संजू, रोहित, रॉकी और बादल बताया जा रहा है। अंजू ने प्रेमी के लिए अपनी 3 महीने की शादी का खौफनाक अंत करते हुए अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

Rain Alert 8 August 2026

अगस्त 7, 2026