---Advertisement---

राजस्थान में तेजी से गिरा पारा, कोहरे के रौद्र रुप के साथ ठंड बढ़ने से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है जिसके कारण राज्य के कई जिलों में पारा गिरने के साथ सर्दी का क्रम भी बढ़ा है। राज्य के लोग भीषण कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2024 3:35 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है जिसके कारण राज्य के कई जिलों में पारा गिरने के साथ सर्दी का क्रम भी बढ़ा है। राज्य के लोग भीषण कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कई जिलों में शीतकालान अवकाश की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इसमें सीकर, चुरू, बीकानेर, सवाई माधोपुर, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा व अलवर जैसे जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में शिक्षा निदेशकों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस कड़ाके की ठंड में विद्यालयों में तय समय तक छुट्टियां रहेंगी जिससे कि छात्रों को ठंड से बचाया जा सके।

इन जिलों में बढ़ी शीतकालीन अवकाश की अवधि

राजस्थान में सर्दी के बढ़ते क्रम को देखत हुए कई जिलों के शिक्षा निदेशकों ने शीतकालीन सत्र की छुट्टियों को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत जयपुर के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। वहीं बीकानेर में 5 जनवरी के बजाय अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 9 जनवरी तक बंद रहेंगे। सीकर जिले की बात करें तो यहां भी पहले 5 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी हुए थे जिसे बढ़ाकर 13 जनवरी तक कर दिया गया है। वहीं चुरू व अलवर जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

सवाई माधोपुर जिले को लेकर खबर है कि यहां कक्षा 1 से 7वीं तक के सभी विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं जोधपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ व अजमेर जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी की अवधि को बढ़ाकर 13 जनवरी तक कर दिया गया है।

कोहरे का रौद्र रुप

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। इसके तहत कई जिलों में कोहरे का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पारा गिरने से सर्दी का क्रम भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान के कुछ प्रमुख शहरों के मौसम का ताजा हाल बताते हैं।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
चुरू5 डिग्री18 डिग्री
अजमेर6 डिग्री20 डिग्री
जयपुर7 डिग्री18 डिग्री
टोंक8 डिग्री18 डिग्री
सीकर5 डिग्री14 डिग्री
जैसलमेर7 डिग्री21 डिग्री
बीकानेर6 डिग्री18 डिग्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Jaipur Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 26, 2026

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 26, 2026