---Advertisement---

Rajasthan Politics: CM Gehlot की इन योजनाओं के लिए करना होगा अभी और इंतजार, जानें क्या हुआ बदलाव?

राजस्थान के सीएम गहलोत ने अपने में बजट में राज्य के लिए की गईं कुछ मुफ्त योजनाओँ को लागू करने में बदलाव कर दिया है। पहले इन योजनाओं को इसी माह अप्रैल में ही लागू होना था।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 9, 2023 3:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम गहलोत ने अपने में बजट में राज्य के लिए की गईं कुछ मुफ्त योजनाओँ को लागू करने में बदलाव कर दिया है। पहले इन योजनाओं को इसी माह अप्रैल में ही लागू होना था। जिनमें 100 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को मोबाइल, फ्री उज्जवला, 500 रुपए में गैस प्रमुख थी। अब इन योजनाओं के लाभ के लिए अभी राज्य की जनता को और इंतजार करना पड़ेगा। जानें किन योजनाओं को लागू करने में सीएम गहलोत ने बदलाव कर दिया है…

मुफ्त राशन किट योजना में बदलाव

राजस्थान में अब 25 मई 2023  से हर माह एक मंहगाई राशन किट मिलना शुरू होगी, जो राज्य के 75 लाख परिवारों  को दी जाएगी।  इस किट में रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली खाने पीने की वस्तुओं दी जाएंगी। जिसमें हल्दी, नमक,चीनी, तेल,मिर्च ,धनिया,जीरा सहित अन्य सामग्री दी जाएगी।

किसानों और जनता को फ्री बिजली में बदलाव

गहलोत सरकार ने सबसे बड़ी फ्री बिजली योजना में भी बदलाव कर दिया है। अब राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बजट में घोषित 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ 1 मई 2023 से दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य के किसानों को भी इस योजना के तहत 2000 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था । किसानों को फ्री बिजली का लाभ 1 जून 2023 से दिया जाएगा।

बढ़ी हुई पेंशन मिलने में बदलाव

समाज कल्याण विभाग की तरफ से दी जाने वाली पेशन जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन सीएम ने बजट में बढ़ाकर 1 हजार  रुपए की थी। वो 1 जून 2023 से लाभार्थियों के खाते में आएगी। ये बढ़ी हुई पेंशन को मई 2023 से लागू किया जाएगा। जिसका भुगतान जून में होगा।

इसे भी पढ़ेंःRajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में घमासान, CM Ashok Gehlot के खिलाफ अनशन करेंगे Sachin Pilot

चिरंजीवी योजना में बदलाव

राज्य के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित चिरंजीवी योजना का लाभ इस महीने की 24 अप्रैल से मिलना शुरू होगा। जिसमें जिसमें चिरंजीवी स्वास्थ्य के तहत इलाज की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया गया था। इसके चिरंजीवी दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है। इसे भी 24 अप्रैल से लागू किया जाएगा।

उज्जवला परिवारों को 500 रुपए में गैस

इस योजना में उज्जवला परिवारों को 500 रुपए मे गैस सिलेंडर देने की योजना 1 अप्रैल से लागू कर दी गई है।  जिनकी डिलीवरी 24 अप्रैल से शुरू होगी। अब इस योजना में बीपीएल परिवारों तथा उज्जवला परिवारों के लिए सब्सिडी अलग-अलग है। इसको बदलने की योजना बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ेंःC R Kesavan Join BJP: दक्षिण में कांग्रेस को तीसरा झटका, पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते ने ‘हाथ’ छोड़ थामा बीजेपी का दामन

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026