---Advertisement---

Rajasthan News: तो क्या हो गई है पायलट-गहलोत की सुलह, विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश, क्या है कांग्रेस का प्लान ?

Rajasthan News: राजस्थान में CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। इसके संकेत खुद कांग्रेस और पायलट ने दिए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 12:42 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पार्टी में चल रही कलह का शांत करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने सभी नेताओं को एकजुट रहने को कहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। इसके संकेत खुद कांग्रेस और सचिन पायलट ने दिए हैं। बीते दिनों न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट ने कई मुद्दों पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने विवाद खत्म होने के संकेत भी दिए थे।

‘भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो’

दरअसल, सचिन पायलट की ये टिप्पणी दिल्ली में हुई कांग्रेस हाईकमान की उस बैठक के बाद आई थी, जिसमें पायलट-गहलोत दोनों शामिल हुए थे। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा बैठक में एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी सहमती बनी थी। बैठक के बाद पायलट ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे कहा है कि भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। हमें एकजुट होकर चुनाव लड़ना है।

एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

पायलट ने दोनों के बीच मतभेद खत्म होने के स्पष्ट संकेत देते हुए कहा था कि अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री हैं और वह उम्र में भी मुझसे बड़े हैं। उन्हें ज्यादा अनुभव है और उनके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी का मुखिया होने के नाते ये उनका फर्ज बनता है कि सभी को एक साथ लेकर चला जाए। जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तो मैं भी यही कर रहा था। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति कभी पार्टी और जनता से बड़ा नहीं होता। ये बात हम दोनों को पता है। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026