---Advertisement---

Rajasthan Politics: राजस्थान में सियासी हलचल तेज, क्या Sachin Pilot पर होगी कार्रवाई या मिलेगी नई जिम्मेदारी?

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हो सकता है। कैबिनेट विस्तार और नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 25, 2023 4:42 अपराह्न

Rajasthan Elections
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की सियासत में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। जहां एक ओर सचिन पायलट अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्च खोलकर बैठे हुए हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पर बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आए दिन इन दोनों को लेकर कोई न कोई बड़ी अपडेट आ ही जाती है।

राजस्थान कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष 

अब सचिन पायलट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, राजस्थान सरकार के कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आलाकमान सचिन पायलट के मुताबिक कुछ लोगों को मंत्री बना सकती है और खुद सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।

खुद सचिन पायलट भी कई बार कह चुके हैं कि वह पदों के पीछे नहीं भागते और भाजपा की तत्कालीन सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को वह उजागर करते रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि ये भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए ये कांग्रेस आलाकमान की नई अटैकिंग स्ट्रैटेजी हो सकती है।

संगठनात्मक बदलाव की तैयारी!

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े फेरबदल के संकेत दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. वहीं, संगठन में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस की तरफ से नए अध्यक्ष के जल्द आने की अपेक्षा की जा रही है। तमाम मोर्चों पर नए लोगों को लगाया जा सकता है। बड़ी बात है कि इसमें उम्र का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann ने आधी रात पंजाब पुलिस को किया फोन और दिया निर्देश- ‘गोली मत चलाना…’ जानें पूरा माजरा

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026