---Advertisement---

Kota में छात्र अब नहीं कर सकेंगे आत्महत्या, इस कदम से रुकेगा मौतों का सिलसिला!

Kota : कोचिंग नगरी कोटा में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। छात्रों के लिए यहां पर स्टूडेंट सेल स्थापित किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 24, 2023 1:56 अपराह्न | Updated: जून 24, 2023 5:40 अपराह्न

KOTA NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Kota: कोचिंग नगरी कोटा में छात्र अब आत्महत्या नहीं कर पाएंगे। लगातार बढ़ रही आत्महत्यों की घटनाओं को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। छात्रों के लिए यहां पर स्टूडेंट सेल स्थापित किया गया है, जो छात्रों की हर तरीके से मदद करेगा। यहां पर छात्रों की काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि उनकी मानसिक परेशानियों और पढ़ाई के प्रेशर को दूर किया जा सके। स्टूडेंट सेल की स्थापना अभय कमान की ओर से की गई है। गुरुवार को एडीजी (एसडीआरएफ) आलोक वशिष्ठ ने इसका उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: MP DA Hike: चुनाव से पहले शिवराज सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी DA बढ़ाया, जुलाई से मिलेगा लाभ

छात्रों को जागरूक करेगा स्टूडेंट सेल

छात्रों के लिए स्थापित किए गए इस स्टूडेंट सेल में छात्र अपनी हर समस्या का समाधान पा सकते हैं। ठाकुर चंद्रशिला को इस सेल का प्रभारी बनाया गया है। सेल की ओर छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र 87645 20409 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। स्टूडेंट सेल रोजाना छात्रों का जागरूक भी करेगी। सुबह-शाम छात्रों से संवाद स्थापित किया जाएगा और उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की जाएगी। ताकि छात्रों की समस्याओं का निवारण किया जा सके।

आत्महत्याओं पर लगेगा अंकुश

एडीजी (एसडीआरएफ) आलोक वशिष्ठ ने बताया कि कोटा शिक्षा की एक बड़ी नगरी है। यहां देश के कोने-कोने से छात्र कोचिंग लेने आते हैं। इस दौरान छात्रों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पढ़ाई और अन्य परेशानियों के चक्कर में कई छात्र डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में छात्र कई बार आत्महत्या जैसे बड़े कदम उठा लेते हैं। लेकिन, अब यहां पर छात्रों के लिए स्टूडेंट सेल स्थापित किया गया है। जो ऐसे छात्रों को चिन्हित करेगा और उनकी काउंसलिंग करेगा। छात्रों की पारिवारिक समस्याओं और उनके मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi का अमेरिका दौरा खत्म, अंतिम दिन वाशिंगटन डीसी पहुंचे, भारतीय समुदाय से कहा- ‘आपसे मिलना स्वीट डिश खाने जैसा’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026