---Advertisement---

Sukhdev Singh Gogamedi: गोलियों की गूंज से दहला जयपुर, अज्ञात बदमाशों ने की Karni Sena अध्यक्ष की हत्या

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के ठीक बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2023 3:27 अपराह्न

Sukhdev Singh Gogamedi
Follow Us
---Advertisement---

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के ठीक बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। हत्या की ये वारदात जयपुर के श्यामनगर इलाके में हुई जहां अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हत्या के बाद पूरे राजस्थान में सनसनी मची है और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल के तैनाती करने की खबर भी सामने आ रही है। प्रशासन का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पुलिस उन्हें पकड़ कर मामले का खुलासा करेगी।

अलर्ट हुआ प्रशासन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जयपुर के साथ आसपास के इलाके में हड़कंप मचा है। उनके समर्थकों के तेजी से जयपुर की ओर निकलने की खबर भी है। हालाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और जयपुर के साथ सूबे के अन्य हिस्सों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाने की खबर है। इसके साथ ही उन इलाकों में भी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है जहां गोगामेड़ी का प्रभाव अच्छा खासा था। प्रशासन का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और मामले पर पूरी तरह से नजर रखा जा रहा है। बता दें कि हमलावरों के बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मामले का तत्काल रुप से संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में जानाकरी साझा की है। श्री शेखावत ने लिखा है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुखद है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली गी है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। भाजपा सरकार के शपथ के साथ ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है।

बता दें कि गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान के उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जिन्हें राज्य के भावी सीएम के रुप में माना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026