---Advertisement---

Rajasthan Board 10th Result 2026 के इंतजार में जुटे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! कब जारी हो सकते हैं नतीजे? ऐसे फटाफट होगा चेक

संभावना जताई जा रही है कि Rajasthan Board 10th Result 2026 अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। ऐसे में अभी लाखों छात्रों को इंतजार करना होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 20, 2026 12:37 अपराह्न

Rajasthan Board 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Board 10th Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे छात्र हैं जो राजस्थाम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आसार जताए जा रहे थे कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 20 मार्च को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, इस मामले में अपडेट ये है कि आज राजस्थान बोर्ड टेंथ रिजल्ट 2026 नहीं जारी किए जाएंगे।

संभव है कि अगले सप्ताह छात्रों का इंतजार खत्म हो सके और बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करे। हालांकि, इस संदर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हम फिर भी छात्रों के लिए कुछ तरीका सुझाते हैं जिसकी मदद से नतीजों का ऐलान होते ही वे अपनी मार्कशीट फटाफट चेक कर सकते हैं।

कब जारी हो सकता है Rajasthan Board 10th Result 2026?

इस संदर्भ में आधिकारिक रूप से अभी तक कोई जानकारी नहीं साझा की गई है। आसार जताए जा रहे थे कि राजस्थान माध्यमिक बोर्ड आज यानी 20 मार्च को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है। आगामी कल 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार है। फिर रविवार का दिन है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 23 मार्च को राजस्थान बोर्ड टेंथ रिजल्ट 2026 जारी हो सकते हैं।

चूकी 1 अप्रैल से पुन: नए सत्र की शुरुआत होती है। इसीलिए जल्द से जल्द परिणाम जारी होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। यही वजह है कि सबकी नजरें बोर्ड के आधिकारिक ऐलान पर टिकीं हैं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और लाखों छात्रों के इंतजार पर विराम लगे।

नतीजों की घोषणा के बाद ऐसे फटाफट चेक करें परिणाम!

जब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा, तो उसके बाद नतीजों की जानकारी आरबीएसई की आधिकारिक साइ ट पर मिलेगी। इसके लिए छात्रों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। फिर secondary exam result 2026 विकल्प को चुनना होगा। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट विकल्प को चुनें।

सबमिट विकल्प को चुनते ही बोर्ड परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा। इस प्रक्रिया के तहत आप नतीजों के ऐलान के बाद फटाफट अपना परिणाम देख सकते हैं। फिर इच्छानुसार इसे डाउनलोड कर इसकी कॉपी भी निकाल सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 20, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026

मार्च 20, 2026