---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन को लेकर आई बड़ी अपडेट, व्यापारियों को 30 और 31 वाला भ्रम हुआ दूर, इस दिन बंद रहेगा मार्केट   

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन 30 और 31 तारीख को मनाया जाना है। ऐसे में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है, व्यापारी मंडल ने रविवार को ऑनलाइन मीटिंग की। इस दौरान रक्षाबंधन बंदी को लेकर अहम फैसला लिया गया। आइए जानते हैं -

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 28, 2023 12:14 अपराह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: साल 2023 में रक्षाबंधन 30 और 31 तारीख को मनाया जाना है। ऐसे में लोग और व्यापारी इस बार भ्रमित नजर आ रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं, कि आखिर रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के व्यापारी यह जानना चाहते है, कि बाजार किस दिन बंद रहेगा। इस सन्दर्भ में अब दिल्ली व्यापारी मण्डल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही  हैं। बताया जा रहा है, व्यापारी मंडल ने रविवार को ऑनलाइन मीटिंग की। इस दौरान रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) बंदी को लेकर अहम फैसला लिया गया। 

व्यापारी मंडल ने लिया बड़ा फैसला, इस दिन रहेगा बाजार बंद

बता दें कि इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) दो दिनों के लिए 30 और 31 तारीख को मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली व्यापारी मण्डल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन मीटिंग कर 31 अगस्त को मार्केट बंद करने का फैसला किया है। 

जानकारी के लिए बता दूं यह बंदी सिर्फ थोक विक्रेता के लिए की गयी है। वहीं रिटेल (खुदरा बाजार) दिल्ली में दोनों दिन खुल सकेंगे। ऐसे में पब्लिक को शॉपिंग से लेकर अन्य प्रकार की जरुरत की सामान आसानी से मिल सकेगी।

इसके अलावा व्यापारी मण्डल ने यह भी जानकारी साझा किया कि, आने वाले 7 सितंबर को भी थोक बाजार बंद रहेगा। दरअसल आगामी 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी है। इसके अलावा व्यापारी मंडल ने बताया, कि वह अब साल की बड़ी छुट्टियों को लेकर एक सूची बनाएगा। इसके बाद किस दिन मार्केट को बंद रखना है, इसका फैसला आसानी से किया जायेगा। 

दिल्ली सरकार ने 30 तारीख को अवकाश घोषित किया 

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) को लेकर दिल्ली की सरकार ने पहले ही 30 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया था। ऐसे में आप सब की जानकारी के लिए बता दूं, इस बार 30 सितंबर को मुहूर्त के हिसाब से शाम के वक्त से ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा सकेगा, जो अगली सुबह 31 तारीख तक रहेगा। ऐसे में देखा जाए तो रक्षाबंधन इस बार दो दिनों के लिए मनाया जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026