---Advertisement---

Ram Mandir: Ayodhya में उमड़ी भक्तों की भीड़, जानें कब कर सकेंगे प्रभु रामलला के दर्शन

Ram Mandir: सरयू नदी के तट पर बसे अयोध्या नगरी के लिए 23 जनवरी की सुबह बेहद खास है। दरअसल प्रभु रामलला अब राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। बीते दिन 22 शास्त्रीय परंपराओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 23, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir: सरयू नदी के तट पर बसे अयोध्या नगरी के लिए 23 जनवरी की सुबह बेहद खास है। दरअसल प्रभु रामलला अब राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। बीते दिन 22 शास्त्रीय परंपराओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई थी। ऐसे में अयोध्या (Ayodhya) नगरी में अब भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तगण अपने अराध्य देव प्रभु राम के दर्शन को आतुर हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा इसी क्रम में दर्शन के लिए तय समय भी निर्धारित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भक्त सुबह 7 बजे से प्रभु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे रामलला की भोग आरती होगी और 7.30 बजे संध्या आरती होती होगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर भक्त, रामलला के दर्शन कब कर सकेंगे।

प्रभु रामलला के दर्शन

अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु रामलला की दिव्य प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए तय समय भी निर्धारित कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक भक्तगण, प्रभु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद राम मंदिर (Ram Mandir) का कपाट दोपहर में ढ़ाई घंटे के लिए बंद रहेगा और भोग आरती की जाएगी। भोग आरती के पश्चात फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खुला रहेगा और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शाम में 7.30 बजे संध्या आरती होगी। इस एंट्री में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से निशुल्क पास जारी किया जाएगा जिसमे अधिकतम 30 लोग आरती का हिस्सा बन सकेंगे।

Ram Mandir Ayodhya में उमड़ी भक्तों की भीड़

अयोध्या (Ayodhya) में आज सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज अयोध्या में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक है। हालाकि भक्तों के उत्साह में कहीं से भी कमी नहीं नजर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राम मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की भीड़ लग गई है।

प्रभु रामलला के दर्शन हेतु आज भारी संख्या में भक्त उपस्थित हुए हैं। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर भारी संख्या में सुक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक राम मंदिर (Ram Mandir) के कपाट खुले रहेंगे। इस दौरान भक्त प्रभु रामलला के दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक भक्त प्रभु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026