Ram Mandir: अयोध्या पहुंचा 156 देशों की नदियों का पवित्र जल, 23 अप्रैल को होगा रामलला का भव्य जलाभिषेक

चीन,पाकिस्तान सहित 156 देशों की नदियों,सागरों का जल अयोध्या जी पहुंच गया है। इसे एकत्रित करने का उत्तरदायित्व दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक और ओवरसीज भाजपा के पदाधिकारी विजय जॉली को सौंपा गया था। इस पावन काम की शुरुआत उन्होंने 2020 से ही कर दी थी।

Ram Mandir: अयोध्या जी में राममंदिर निर्माण के बीच रामलला के जलाभिषेक के लिए दुनिया के 156 देशों की नदियों, सागरों का जल पहुंच चुका है। रविवार 23 अप्रैल 2023 को प्रभु श्री रामलला का जलाभिषेक सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में किया जाएगा। इस अवसर पर कई देशों के राजनयिक और आध्यात्मिक गुरु उपस्थित रहेंगे।

जानें क्या है जलाभिषेक की योजना

अयोध्या जी में मंदिर निर्माण कार्य इस समय तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिसके पहले चरण का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जिसे श्रद्धालुओं के लिए अगले साल जनवरी 2024 के आरंभ में खोल देने की योजना है। हाल ही में रामनवमी पर रामलला के अस्थायी मंदिर पर भव्य आयोजन कार्यक्रम किया गया था। अब 23 अप्रैल 2023 को प्रभु श्री रामलला के भव्य जलाभिषेक की तैयारी है।

इसे भी पढे़ेंः Bilawal Bhutto in SCO India: क्या भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी शुरू? ड्रैगन के इशारे पर पाक कर रहा ये काम!

जलाभिषेक के लिए पहुंचा 156 देशों का जल

चीन,पाकिस्तान सहित 156 देशों की नदियों,सागरों का जल अयोध्या जी पहुंच गया है। इसे एकत्रित करने का उत्तरदायित्व दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक और ओवरसीज भाजपा के पदाधिकारी विजय जॉली को सौंपा गया था। इस पावन काम की शुरुआत उन्होंने 2020 से ही कर दी थी। महत्वपूर्ण यह है कि यह कार्यक्रम अयोध्या जी की मनीराम छावनी में किया जाएगा, जहाँ 156 कलशों में हर देश का जल रखा गया है। कलश पर उस देश और उसकी उस नदी का नाम कागज की पर्ची पर अंकित है। जिसमें एक कलश पाकिस्तान का भी है,जिसकी रावी नदी का जल अयोध्या जी लाया गया है। जिसे दुबई के रास्ते भारत लाया जा सका। इसके अलावा रूस,फ्रांस, जर्मनी, जॉर्जिया, स्विट्जरलैंड, इटली, इराक,कनाडा,भूटान,ब्राजील, अफगानिस्तान तथा डेनमार्क इत्यादि देश शामिल हैं। विजय जॉली के मुताबिक नदियों का जल लाना आसान नहीं था ,लेकिन बहुत सुनियोजित तरीके से इस पवित्र जल को एकत्रित किया गया है।

इसे भी पढे़ेंः Bilawal Bhutto India Visit: नाजुक हालात के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्री आएंगे भारत, PM Modi को लेकर दिया था विवादित बयान

Exit mobile version