---Advertisement---

Ranchi News: लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है डेंगू और चिकनगुनिया, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने सारे नए मरीज

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में 72 नए मरीज इनका शिकार हो गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसका असर तेजी से बढ़ रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 23, 2023 12:41 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: देशभर में मॉनसून का दौर खत्म हो गया है। ऐसे में अब कई बीमारियों का फैलने का खतरा होता है। इसी बीच झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार लोग इनका शिकार हो रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेशभर में बीते 24 घंटे में डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं। इस दौरान 5 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। राजधानी रांची में अब तक 100 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

चिकनगुनिया के मरीज भी आ रहे हैं सामने

दूसरी तरफ, चिकनगुनिया से पीड़ित काफी अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इसका आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, रांची में बीते 24 घंटो के दौरान चिकनगुनिया के 42 मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि चिकनगुनिया के 124 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इस साल जनवरी से अबतक 156 मरीज इसका शिकार हो चुके हैं। चिकनगुनिया के सभी मरीज राजधानी रांची के ही है।

यहां है डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक

उधर, डेंगू काफी तेजी से प्रदेशभर में फैल रहा है। डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले में है, यहां पर 63 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। इसमें से 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। वहीं, रांची में 124 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें से 6 मरीजों में डेंगू की पहचान की गई है। इसके साथ ही हजारीबाग में 2 और चतरा में 1 डेंगू का मरीज मिला है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के संदिग्धों की जांच की व्यवस्था प्रदेश के हर जिले में की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026