---Advertisement---

Ranchi News: रांची नगर निगम की अनूठी पहल, मतदान के दिन मतदाताओं को बस सेवा समेत इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ; जानें डिटेल

Ranchi News: वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम की अनूठी पहल देखी जा सकती है। निगम ने मतदान के दिन बस सेवा फ्री करने का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2024 6:00 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान में महज कुछ घंटे बाकी रह गए है। प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को आकर्षक ऑफर प्रदान कर रहा है। कोई मूवी टिकट पर छूट दे रहा है तो कोई खाने पीने पर छूट दे रहा है। वहीं अब वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम की अनूठी पहल देखी जा सकती है। मालूम हो कि रांची में 25 मई को मतदान होना है। इसी को लेकर रांची नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए है।

वोटरों को मिलेगी फ्री बस सेवा के साथ अन्य सुविधा

रांची नगर निगम वोट प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए मतदान के दिन रांची वासियों को कई सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसमे फ्री बस सेवा, सार्वजनिक शौचालयों तक पहुंच, फ्री पार्किंग की सुविधा और पार्कों में फ्री एंट्री जैसी सुविधा मौजूद है। हालांकि लोगों को इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने उंगली पर सिहाई का निशाना दिखाना होगा। उसके बाद ही इन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Ranchi News: रांची नगर निगम के अधिकारी ने क्या कहा?

रांची नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इन सेवाओं की पेशकश करके मतदान प्रक्रिया को यथासंभव सुविधाजनक बनाना है। हमे उम्मीद के इससे वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सभी नागरिकों को अपने मत का अधिकार करना चाहिए और इस महावर्पव में बढ़ चढ़ के भाग लेने की जारूत है। रांची नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा की लोगों को वोट देने के लिए भी परेशानी का सामना नही करना पड़े।

25 मई को रांची में होगा मतदान

मालूम हो कि रांची में 25 मई 2024 को मतदान होना है। वहीं प्रशासन की तरफ से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई है। बता दें कि इस बार रांची लोकसभा सीट से बीजेपी ने संजय सेठ को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं यहां से कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां से कौन बाजी मारता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026