---Advertisement---

RBI Monetary Policy: EMI पर आरबीआई की बड़ी राहत, नहीं बढ़ा रेपो रेट, नई मौद्रिक नीति का ऐलान

RBI Monetary Policy: EMI पर आरबीआई ने कोरोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। इस बार RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 12:26 अपराह्न

RBI MPC June 2023
Follow Us
---Advertisement---

RBI Monetary Policy: EMI (Equated Monthly Instalment) पर आरबीआई ने कोरोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। इस बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बना रहेगा। RBI के इस फैसले से लोगों को काफी रहत मिलगी। इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा और कर्ज लेना भी महंगा नहीं होगा। इसके साथ ही RBI ने नई मौद्रिक नीति का भी ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली में फिर LG और CM आमने सामने, उद्धघाटन को लेकर बढ़ी तकरार, दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े

मंहगाई को देखते हुए RBI ने लिया फैसला

ये सभी फैसले 6 से 8 जून तक चली RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए। गुरुवार को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने MCP के बैठक के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में बढ़ती मंहगाई सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विपरीत वैश्विक परिस्थियों से निपटने पर भी विचार किया गया। लगातार बढ़ रही मंहगाई को देखते हुए RBI ने इस बार रेपो रेट न बढ़ाने का फैसला लिया है। जो 6.5 प्रतिशत पर ही रहेगा। इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

EMI पर मिलेगी राहत

RBI के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर EMI पर पड़ेगा। RBI के रेपो रेट न बढ़ाने के चलते बैंक ब्याज दरों में कमी आएगी। इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में भी RBI ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया था। जिसके बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों कटौती की थी। अब एक बार फिर रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में बैंक ब्याज दरों में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे EMI और सस्ती हो जाएगी। वहीं, आने वाले दिनों में कार लोन और होम लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026