---Advertisement---

Sagar Wall Collapse: बड़ी खबर! मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, कई घायल; जानें डिटेल

Sagar Wall Collapse: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक दीवार के मलबे में दबकर 9 बच्चों की मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2024 1:11 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2024 2:38 अपराह्न

Sagar Wall Collapse
Follow Us
---Advertisement---

Sagar Wall Collapse: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक दीवार के मलबे में दबकर 9 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कुछ बच्चे घायल है जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा घटना स्थल से सारा मलबा को भी हटा दिया गया है। सागर के जिला अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई, जिससे 9 बच्चों की मौत हो गई और 2 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।’

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ।।ॐ शांति।।”

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब घटी जब बच्चे शाहपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे और हरदयाल मंदिर के परिसर में मिट्टी के शिवलिंग बना रहे थे। सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक जर्जर मकान की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार 50 साल पुरानी थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे 9 बच्चों का जान चली गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026