---Advertisement---

NEET-UG Paper Leak Case में शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी से हजारों छात्रों की तैयारियों पर असर! री-एग्जाम से पहले नया हंगामा

NEET-UG Paper Leak Case में शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी हुई है जो महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में संचालित होने वाली आरसीसी संस्थान के संस्थापक हैं। इस संस्थान में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र पढ़ते हैं जो नीट की तैयारी में जुटे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 1:09 अपराह्न

NEET-UG Paper Leak Case
Follow Us
---Advertisement---

NEET-UG Paper Leak Case: देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षा नीट के पेपर लीक प्रकरण को लेकर हंगामा मचा है। पेपर लीक के आरोपों के बीच परीक्षा रद्द कर 21 जून को री-एग्जाम की घोषणा की गई है। इस बीच नीट-यूजी पेपर लीक केस में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। शिवराज मोटेगांवकर का नाम उनमें से एक है जो महाराष्ट्र के कई शहरों में संचालित होने वाले कोचिंग संस्थान रेणुकाई करियर सेंटर यानी आरसीसी के संस्थापक हैं। मोटेगांवकर की गिरफ्तारी से हजारों छात्रों की तैयारी प्रभावित होने के दावा है जो आरसीसी के अलग-अलग ब्रांच का हिस्सा हैं।

शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी से हजारों छात्रों की तैयारियों पर असर!

विख्यात कोचिंग संस्थान आरसीसी के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर को सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक केस में गिरफ्तार किया है। मोटेगांवकर द्वारा स्थापित कोचिंग की अलग-अलग शाखाएं पुणे, लातूर, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर में संचालित होती हैं। यहां 30000 से अधिक बच्चे नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास करते हैं। दावा किया जा रहा है कि सीबीआई द्वारा मोटेगांवकर की गिरफ्तारी किए जाने से कोचिंग क्लास प्रभावित हुए हैं। इससे बच्चों की तैयारी पर असर पड़ रहा है। हजारों की संख्या में बच्चे 21 जून को होने वाली री-एग्जाम से पहले डरे हैं।

री-एग्जाम से पहले छात्रों के बीच नया हंगामा!

तमाम ऐसे छात्र थे जिन्होंने पूरी ऊर्जा और लगन के साथ तैयारी कर नीट-यूजी परीक्षा में हिस्सा लिया था। हालांकि, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया और पेपर लीक के आरोपों के बीच परीक्षा रद्द हो गई। 21 जून को री-एग्जाम की तिथि तय की गई है। उससे पहले कुछ कोचिंग संस्थापकों, टीचर्स व अन्य कई को नीट-यूजी पेपर लीक केस में गिरफ्तार किया जा रहा है। सीबीआई लगातार कार्रवाई को गति दे रही है। यही वजह है कि छात्रों के बीच अंदरखाने हंगामा सा मचा है। वे पुन: 21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर सहमे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 7, 2026

Punjab News

जून 7, 2026

Punjab News

जून 7, 2026

Rashifal 8 June 2026

जून 7, 2026

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026