---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023 को लेकर श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, पराठा, बर्गर जैसे फ़ूड आइटम पर लगाया बैन

Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होएगी। ऐसे में अगर आप भी इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल श्रद्धालु को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में बताया गया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 14, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होएगी। ऐसे में अगर आप भी इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल श्रद्धालु को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में बताया गया है कि, यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ नहीं दिए जाएंगे। जिसमें समोसा, पूरी, जलेबी, गुलाब जामुन आदि शामिल है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इस साल की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक भी नहीं दी जाएगी।

लगाए जाएंगे 120 लंगर

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हो रही है। वहीं 31 अगस्त तक यह यात्रा चलेगी। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की सेहत पर काफी ज्यादा ख्याल रखा जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी में कहा कि, यात्रा पर आने वाले यात्रियों को पराठा, बर्गर जैसे फ़ूड आइटम्स को खाने की मनाही है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इस साल पहलगाम और बालटाल पर करीब 120 लंगर लगाए जाएंगे लेकिन इन लंगरों में किसी भी तरह का तला-भुना खाना श्रद्धालुओं को नहीं परोसा जाएगा।

Also Read: Health Tips: पेट की बीमारियों को पल में छूमंतर कर सकती हैं ये जड़ी बूटियां, डॉक्टर्स भी मानते हैं लोहा

यात्रा के दौरान दी जाएंगी ये चीजें

एडवाइजरी में आगे कहा गया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को दालें, हरी सब्जियां, टमाटर, साग, न्यूट्रेला सोया, प्लेन दाल, सलाद, जीरा चावल, खिचड़ी, दाल रोटी, मक्के की रोटी, तंदूरी रोटी, चॉकलेट, बिस्कुट, रोस्टेड चना, सांभर इडली जैसी चीजें दिए जाएंगे। वहीं पिए पदार्थों में हर्बल चाय, कॉफी, लो फैट दही, शरबत, दूध, फ्रूट जूस, सब्जियों वाला सूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ आप अमरनाथ यात्रा के दौरान आप बैग में ड्राई फ्रूट्स रख सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमें इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते है ऐसे में आप इन्हें अपनी यात्रा के दौरान ले जा सकते है।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 July 2026

जुलाई 18, 2026

Jharkhand News

जुलाई 18, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026