---Advertisement---

Sikkim Avalanche: नाथूला में 7 सैलानियों की मौत, 150 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के पहाड़ी दर्रे नाथूला में आज मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को बड़े एवलांज से 7 पर्यटकों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में 11 लोग घायल हुए हैं वहीं करीब 80 सैलानियों के फंसे होंने की आशंका जताई गई है। चीन सीमा से लगे होने के कारण सेना ने तत्काल इस आपदा में राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 4, 2023 5:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---
Sikkim Avalanche: सिक्किम के पहाड़ी दर्रे नाथूला में आज मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को बड़े एवलांज से 7 पर्यटकों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में 11 लोग घायल हुए हैं वहीं करीब 80 सैलानियों के फंसे होंने की आशंका जताई गई है। चीन सीमा से लगे होने के कारण सेना ने तत्काल इस आपदा में राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सेना की जानकारी के मुताबिक इस एवलांज में अब तक 4 पुरुष,1 महिला तथा 1 बच्चे की मौत हो जाने की  जानकारी दी गई है। यह हादसा आज सुबह 11:30 के आसपास हुआ था।     

भारत-चीन सीमा के करीब हुआ हादसा

बता दें नाथूला दर्रा चीन सीमा से लगा होने के कारण बहुत ही मनोरम इलाका है। जिसकी वजह से सैलानी बरवश ही खिंचे चले जाते हैं। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण सैलानियों को केवल 13 मील तक तक ही जाने की अनुमति दी जाती है। लेकिन सैलानी बिना अनुमति के नाथूला दर्रे को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15 मील तक चले जा रहे हैं। जहां ये एवलांज आ गया। सिक्किम पुलिस के मुताबिक सिक्किम ट्रेवल एजेंट एशोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारी तथा वाहन चालक इस बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab Politics: रिहा होने के बाद क्या होगा Navjot Singh Sidhu का भविष्य, अटकलों का बाजार गर्म!

350 फंसे सैलानियों को बचाया

पुलिस के मुताबिक सड़क से बर्फ हटाने के बाद करीब 80 वाहनों सहित 350 सैलानियों को बचाया जा चुका है। 22 सैलानियों को रेस्क्यू किया गया है। जिन्हें गंगटोक के STNM हॉस्पिटल तथा सेना के सेंट्रल रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस बीच करीब 150 से अधिक पर्यटक 15 मील के पास फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: आरक्षण नीति और परिसीमन ने बदले चुनावी समीकरण, होगा

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026