---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने के बाद कई जगह भड़की हिंसा

Manipur Violence: दो छात्रों के अपहरण और हत्या के बाद एक बार फिर मणिपुर में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने के बाद मणिपुर में तनाव बढ़ गया है। खबर है के कई क्षेत्रों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 27, 2023 12:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: दो छात्रों के अपहरण और हत्या के बाद एक बार फिर मणिपुर में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने के बाद मणिपुर में तनाव बढ़ गया है। खबर है के कई क्षेत्रों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए CBI की एक टीम बुधवार (27 सितंबर) को राजधानी इंफाल पहुंची। इस टीम का नेतृत्व एजेंसी के विशेष निदेशक अजय भटनागर कर रहे हैं।

राज्य में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, लापता छात्रों की हत्या के विरोध में राज्य में कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली है। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करने पर मजबूर होना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस गोले भी दागे।

छात्रों ने किया सुरक्षाकर्मियों पर पथराव

लापता छात्रों की हत्या के विरोध में आज राजधानी इंफाल में छात्रों ने एक प्रदर्शन भी बुलाया था। हालांकि, यहां भी छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव देखने को मिला। बताया जा रहा है की छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया। जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

6 जुलाई को लापता हुए थे दोनों छात्र

बता दें कि लापता छात्रों की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं। दोनों छात्र 6 जुलाई से लापता थे। छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने के बाद से राज्य में तनाव का माहौल बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment