---Advertisement---

Vande Bharat Train: अब और भी आरामदायक होगा वंदे भारत का सफर, कुछ ऐसी हैं नई खूबिया, आनंद महिंद्र ने भी की तारिफ

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का नया वर्जन लाने जा रही है। जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक स्लीपर बोगियां जोड़ी जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर अब और भी आरामदायक होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 4, 2023 9:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का नया वर्जन लाने जा रही है। जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक स्लीपर बोगियां जोड़ी जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर अब और भी आरामदायक होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्वीटर) पर वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की झलक दिखाने वाली कॉन्सेप्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं।

2024 की शुरुआत में आ सकता है स्लीपर वर्जन

रेल मंत्री की पोस्ट के मुताबिक, कॉन्सेप्ट ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर वर्जन 2024 की शुरुआत में उपलब्ध होगा। रेल मंत्री द्वारा साझा की गई छवियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन टी-टियर और थ्री-टियर विकल्प प्रदान करेगी। राजधानी या अन्य प्रीमियम ट्रेनों के विपरीत, स्लीपर बर्थ डिजाइन में पूरी तरह से अलग होते हैं।

आनंद महिंद्र ने भी की तारिफ

वहीं, दूसरी ओर महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भारत सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने इसे देश के विकास से जोड़ा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,” भारत तब सबसे तेजी से विकास करेगा जब लक्ष्य हमारी आबादी के सबसे बड़े संभावित वर्ग के लिए अनुभव के मानक को उन्नत करना होगा।

2019 में शुरू हुई थी पहली वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। तब से अब तक देश को कई वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी है। इसी साल जून की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि वंदे भारत ट्रेनें महीने के अंत तक सभी राज्यों से जुड़ जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगले साल के मध्य तक 200 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा था कि इन ट्रेनों का उत्पादन तेजी से किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment