---Advertisement---

Smriti Irani Daughter Wedding:स्मृति ईरानी की बेटी भी बनने जा रही है दुल्हनियां,शादी की रस्में शुरू

Smriti Irani Daughter Wedding:  अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्रीस्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी की शादी की तैयारियां बड़े ही धूम – धाम से की जा रही हैं। शनैल ईरानी ने दिसंबर में सगाई की थी और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी। सांसद ईरानी की बेटी की शादी अर्जुन भल्ला के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 3:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Smriti Irani Daughter Wedding:  अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्रीस्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी की शादी की तैयारियां बड़े ही धूम – धाम से की जा रही हैं। शनैल ईरानी ने दिसंबर में सगाई की थी और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी। सांसद ईरानी की बेटी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ हो रही है। ऐसे में राजस्थान के खींवसर फोर्ट को बहुत ही खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इस शादी में शामिल होने कई बड़े राजनेता साथ ही फिल्म जगत के मशहूर लोग भी शामिल हो सकते हैं। स्मृति ईरानी ने धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी उसके बाद वह राजनीती में आ गई और उन्होंने राहुल गांधी की पुश्तैनी सीट अमेठी से उन्हें हराकर खूब नाम कमाया था।

तीन दिन तक चलेगा फंक्शन

मंगलवार से शनैल ईरानी की शादी की रस्में खास अंदाज में शुरू हो गई है। यह फंक्शन तीन दिनों तक 7,8 और 9 फरवरी तक चलेगा। इस शादी के लिए खींवसर फोर्ट को राजशाही अंदाज में सजाया जा रहा है। वहीं रस्में भी बड़े ही धूमधाम से निभाई जाएंगी। शादी के मंडप को सजाने के लिए बाहर से लोग बुलाए गए हैं। माना जा रहा है कि सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने बेटी की शादी को बड़े ही शांत ढंग से करना चाहती हैं। इसलिए इस शादी में उनके कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि फिल्म जगत से और कुछ राजनेता भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः REET Recruitment 2022: राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले से पेशेवर छात्रों के खिले चेहरे, जानें किसकी उम्मीदों को लगे पंख

शैनेल है एक बड़ी वकील

सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी का जन्म मुंबई में ही हुआ था। वहीं से उन्होंने अपनी स्कूली पढाई भी पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वह कुछ समय के लिए अमेरिका भी गई थी। शनैल ईरानी ने अमेरिका के जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से कानून की पढाई की है और अब काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा में वकालत करती हैं।

ये भी पढ़ेंः E20 Petrol: इंडिया एनर्जी वीक और HAL हैलीकॉप्टर फैक्ट्री का PM Modi ने किया उद्घाटन, 11 राज्यों में मिलेगा अब एथेनॉल वाला पेट्रोल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026