---Advertisement---

Sonal Chauhan: ईरान और इजराइल मिसाइल हमले के बीच ‘जन्नत’ एक्ट्रेस की हालत खराब, दुबई से व्यथा सुनाकर पीएम मोदी को भेजा खास पैगाम

Sonal Chauhan: जन्नत जैसी फिल्म में नजर आ चुकी सोनल चौहान दुबई में फंसी है। ईरान और इजराइल हमले के बाद स्थिति बदतर होती जा रही है और ऐसे में एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को टैग करते हुए मदद की मांग की है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2026 10:59 पूर्वाह्न

Sonal Chauhan
Follow Us
---Advertisement---

Sonal Chauhan: ईरान और इजराइल मिसाइल हमले के बाद दुबई समेत कई खाड़ी देशों में हालात बद से बदतर हो रही है। बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री तक में नजर आ चुकी एक एक्ट्रेस दुबई में बुरे हालात के बीच फंस चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी दिल की बात करती हुई नजर आई। हम बात कर रहे हैं जन्नत जैसी फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नजर आ चुकी सोनल चौहान की जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां के हालात के बारे में बात करती हुई दिखी। दरअसल ईरान इजराइल हमले की वजह से कई उड़ाने रद्द हो चुकी है और ऐसे में सोनल चौहान भी भारत वापसी नहीं कर पा रही है।

Sonal Chauhan ने पीएम मोदी को टैग कर सुनाई व्यथा

सोनल चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए दुबई के हालात के बारे में जानकारी देते हुए इस बात का जिक्र किया कि वह कैसे भारत नहीं आ पा रही है। सोनल चौहान ने लिखा, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी चल रहे संकट की वजह से दुबई में फंसा हुआ हूं, फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है। मैं घर वापस सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार से सलाह चाहता हूं। किसी भी मदद के लिए शुक्रगुज़ार हूं। @MEAIndia @IndiainDubai”

दुबई में फंसे लोगों में सोनल चौहान के फैंस को आई राहत

भारत सरकार की तरफ से सोनल चौहान को क्या मदद दी जाती है और इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई और उन्होंने कहा कि यूएई अधिकारियों और एयरलाइन से बातचीत जारी है। अस्थाई और एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे बंद होने की वजह से यूएई में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों की तरफ से मदद का आश्वासन दिया गया है।

ऐसे में सोनल चौहान जैसे भारतीय को कब दुबई से बाहर निकाला जाता है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है क्योंकि स्थिति काफी चिंतनीय होती जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026