---Advertisement---

राजा रघुवंशी की हत्या से पहले किलर्स को लोकेशन शेयर करते Sonam Raghuwanshi कैमरे में कैद? Meghalaya Couple केस में नया मोड़

सुर्खियों में छाए राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक कथित वायरल वीडियो के मुताबिक Sonam Raghuwanshi अपने पति के साथ बाहर निकलने से पहले सुपारी किलर्स को लोकेशन साझा करती देखी जा सकती है। इस बात की आशंका ने Meghalaya Couple से जुड़े इस मामले में नया मोड़ दे दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 12:09 अपराह्न

Sonam Raghuwanshi
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Raghuwanshi: मेघालय में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मची सनसनी एक बीच एक नया मोड़ सामने आया है। कथित तौर पर मृतक Raja Raghuwanshi की पत्नी सोनम को सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर करते देखा जा सकता है। एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना है जिसमें सोनम रघुवंशी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये Meghalaya Couple केस में नया मोड़ साबित हो सकता है। दरअसल, Sonam Raghuwanshi अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले किसी से फोन पर चैट करते नजर आ रही है। शिलांग के होटल से आई ये CCTV फुटेज अब मामले में नए मोड़ का इशारा कर रही है जिसको लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं।

सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर करते Sonam Raghuwanshi कैमरे में कैद?

इसकी पुष्टि तो मेघालय पुलिस और सीएम कोनराड संगमा ने ही कर दी है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सुपारी किलर्स खोजे थे। इंदौर से मेघालय में हनिमून मनाने पहुंचे कपल के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया ये जांच का विषय है। इसी बीच एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी Viral Video में सोनम कथित रूप से अपने पति की लोकेशन शेयर करती नजर आ रही है।

यूजर का दावा है कि “22 मई को हत्या से पहले राजा रघुवंशी और पत्नी Sonam Raghuwanshi बाइक से घूमने के लिए निकल रहे थे। तभी सोनम मोबाइल पर चैट्स करती दिख रही है। आशंका है कि वो सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी। इसी दिन दोनों लापता हुए थे। 2 जून को राजा की बॉडी मिली।” शिलांग के होटल की CCTV फुटेज अब Meghalaya Couple केस में नया मोड़ ला रही है।

उलझती जा रही Raja Raghuwanshi Murder Case की गुत्थी!

मालूम हो कि अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी को गाजीपुर पुलिस ने वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबे से गिरफ्तार किया है। इसके बाद गाजीपुर पुलिस सोनम को पहले अस्पताल और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर ले गई। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि मेघालय पुलिस के पहुंचते ही Sonam Raghuwanshi को उन्हें सौंप दिया जाएगा। हालांकि, इस पूरे प्रकरण की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। जहां एक ओर सोनम रघुवंशी के पिता अपनी बेटी को निर्दोष बताते हुए षडयंत्र रचने और CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं Raja Raghuwanshi के परिजनों के लिए भी पूरा मामला चौकाने वाला है। राजा रघुवंशी की मां उमा का कहना है कि “अगर सोनम के पिता CBI जांच की मांग कर रहे हैं, तो ये होना चाहिए। सोनम रघुवंशी का हमारे साथ अच्छा व्यवहार था। अगर उसने राजा को मरवाया है तो मैं चाहती हूं कि उसे फांसी की सजा हो।” ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होगा कि पूरे प्रकरण में और क्या-क्या खुलासा होता है और मामले की गुत्थी कब और कैसे सुलझती है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026