---Advertisement---

Sonam Wangchuk का अनशन खत्म! सीजेपी का अगला प्लान ऑफ एक्शन क्या? अभिजीत दीपके के बयान से अफरातफरी, जानें सबकुछ

Sonam Wangchuk: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Sonam Wangchuk
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Wangchuk: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। बताते चले कि बीते 26 दिनों से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। वहीं बीती रात स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री ने बीती रात Sonam Wangchuk का अनशन खत्म करने के लिए गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे।

जिसके बाद पूरे 26 दिन के बाद वांगचुक ने अनशन खत्म कर दिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी पेपर लीक पर एक वीडिया जारी करते हुए छात्रों से खास अपील की है। साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आज कैबिनेट बैठक में पेपर लीक को लेकर कुछ बड़ा ऐलान किया जाएगा।

अनशन खत्म करने के बाद क्या बोले Sonam Wangchuk

अनशन खत्म करने के बाद Sonam Wangchuk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा गया है कि “भूख हड़ताल का अंत! जवाबदेही की शुरुआत! सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

अनशन खत्म होने के बाद Abhijeet Dipke ने दी अहम जानकारी

मीडिया से बात करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि “जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, जंतर-मंतर पर हमारा धरना जारी रहेगा। हमें बहुत राहत मिली है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि उन्हें 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। देश के लिए उनकी जान वाकई बहुत कीमती है।

आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक पर उन्होंने कहा, “बैठक किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से कम कुछ भी मंज़ूर नहीं है।” बीते दें कि दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमे उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वहीं अब देखना होगा कि यह आंदोलन और कितने दिन तक चलता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026