---Advertisement---

Jyoti Maurya की बेवफाई पर बन रहे ताबड़तोड़ भोजपुरी गानें, ज्योती चालीसा के बाद ‘राजा SDM बना द, धोखा ना देहब’ हुआ वायरल

Jyoti Maurya: PCS अफसर ज्योति मौर्य पर मीम्स और भोजपुरी गानों की बाढ़ आ गई है। लोग उनकी बेवफाई पर ताबड़तोड़ गाने बना रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 5:29 अपराह्न

Bhojpuri Song On SDM Jyoti Maurya
Follow Us
---Advertisement---

Jyoti Maurya: देश में इन दिनों PCS अफसर ज्योति मौर्य खूब वायरल हैं। यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर आपको उनके कई मीम्स और गाने दिख जाएंगे। मानों उन पर मीम्स और गानों की बाढ़ सी आ गई हो। लोग ताबड़तोड़ तरीके से उन पर गाने और मीम्स बना रहे हैं। ज्योति मौर्य पर चालीसा और कई भोजपुरी गानों के बाद अब एक और गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

‘राजा SDM बना द, धोखा ना देहब’

ऐसा नहीं है की ज्योति मौर्य पर ये पहला गाना वायरल हुआ है। इससे पहले भी उन पर कई गाने बन चुके हैं। जिसमें उनकी बेवफाई को दर्शाया गया है। इसी बीच ज्योति पर एक और गाना बनाया गया है, जिसे ‘राजा SDM बना द, धोखा ना देहब’ नाम से लॉन्च किया गया है। ये गाना शिवानी सिंह ने गाया है।

गाने में लड़की अपने पति से आगे पढ़ने इच्छा जाहिर कर रही है। लड़की कहती है कि उसे अभी आगे पढ़ना है और SDM बनना है। वह SDM बनने के बाद उसे धोखा नहीं देगी। लेकिन, पति को उस पर विश्वास नहीं होता है। ये पूरा गाना पति और पत्नी के बीच की नोकझोंक को लेकर है।

लीगल एक्शन की तैयारी में ज्योति मौर्य

सोशल मीडिया पर वायरल हो गानों और मीम्स को लेकर ज्योति मौर्य खुद काफी परेशान हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने मीम्स और अश्लील रील बनाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बदनाम किया जा रहा है। उनके नाम पर मीम्स और आपत्तिजनक गाने बनाए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके चरित्र का हनन करने की कोशिश कर रहे हैं। जिनके खिलाफ वे अब लीगल एक्शन लेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Asif Ali Zardari

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026