---Advertisement---

वीर चक्र से सम्मानित Subedar Major Tsewang Murop हुए शहीद, कारगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने वाले वीर चक्र से सम्मानित त्सेवांग मुरोप सड़क दुर्घटना में शनिवार को शहीद हो गए।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 2, 2023 4:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Subedar Major Tsewang Murop: कारगिल युद्ध के समय में नायक की भूमिका अदा करने वाले सूबेदार त्सेवांग मुरोप शनिवार को एक सड़क में शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि सूबेदार मुरोप का यह एक्सीडेंट लेह के समीप में हुआ है। इस बात की जानकारी आर्मी के अधिकारियों के द्वारा दी गई। वहीं उनके निधन पर लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करके ढांढस बंधाया है।

ट्वीट करके दी श्रद्धांजलि

सूबेदार त्सेवांग मुरोप ने कारगिल युद्ध के समय में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से वीर चक्र से भी नवाजा गया था। ऐसे में सड़क दुर्घटना में त्सेवांग मुरोप का शहीद हो जाना किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है। वहीं सेना के कई बड़े अधिकारियों ने भी कारगिल युद्ध के हीरो रहे त्सेवांग मुरोप को श्रद्धांजलि दी है। लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली ने उनके शहीद होने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा है कि “फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार त्सेवांग मुरोप के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा अफसोस है।” वहीं कुछ देर के बाद सेना के अन्य जवानों ने भी उन्हें ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी।

Also Read: भीषण गर्मी में लद्दाख वाली कड़कड़ाती ठंड का मजा लेना है तो LG के Dual Inverter AC लाएं घर, 3777 रुपए में ऐसे खरीदें

कारगिल युद्ध में निभाई थी भूमिका

सूबेदार त्सेवांग मुरोप ने दो महीने तक अपने टीम के साथ दिन – रात पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने में लगे हुए थे। बता दें कि साल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठी भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन घुसपैठियों ने भारत के कई चौकियों पर अपना अधिपत्य भी जमा लिया था। लेकिन भारत के वीर जवान सूबेदार त्सेवांग मुरोप में ठंड के मौसम में लड़ाई लड़ते हुए उन्हें वापस खदेड़ दिया।

Also Read: OnePlus Nord Buds 2 में मिल सकता है ANC सपोर्ट फीचर, कई खास खूबियों के साथ इस दिन करेगा धमाका!

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026