---Advertisement---

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर ‘दिल्ली चलो’ वाक्यांश तक, नेताजी के ऐसे कार्य जिसपर देश आज भी करता है गर्व; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कई उनके कुछ ऐसे फैसले जिसपर देश आज भी गर्व करता है। और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 11:32 पूर्वाह्न

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025
Follow Us
---Advertisement---

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले सुभाष चंद्र बोस की का आज जयंती है। बता दें कि आज ही के दिन यानि 23 जनवरी 1897 ओडिशा के कटक में उनका जन्म हुआ था। मालूम हो कि पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने Subhash Chandra Bose Jayanti 2025 के अवसर पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं इसे पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नेताजी ने बड़े बहादुरी से अग्रेजों से लोहा लिया था। इसके अलावा उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन भी किया था। साथ ही उनके कई वाक्यांश बेहद प्रचलित है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ा था जंग

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025 के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के कई ऐसे साहसिक फैसले थे, जिन्होंने भारत को एक नई रूप रेखा देना का कार्य किया। नेता जी ने 1942 में सिंगापुर में आजाद हिंद फौज का गठन किया था। बता दें कि इस फौज का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश साम्राज्य से भारतीय लोगो को मुक्ति दिलाना था। इस फौज ने कई युद्ध भी लड़ा था। इसके अलावा उन्होंने भारतीयों से अग्रेजी हुकुमत के खिलाफ खड़े होने को भी कहा था।

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025 पर नेताजी के कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश

अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सुभाष चंद्र बोस का एक अहम योगदान दिया। इसी बीच ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उन्होंने कई ऐसे नारे दिए, जो आज भी काफी प्रसिद्ध है। उनका सबसे प्रसिद्ध वाक्यांश था, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा”। इसके अलावा “दिल्ली चलो” भी उनका एक महत्वपूर्ण नारा था। वही “जय हिंद” भी नेताजी का एक अहम वाक्यांश में से एक था। गौरतलब है कि सुभाष चंद्र बोस जयंती 2025 पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025 पर PM Modi ने दी किया ट्वीट

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अद्वितीय है। वह साहस और धैर्य का प्रतीक थे।

उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता रहता है क्योंकि हम उस भारत के निर्माण की दिशा में काम करते हैं जिसकी उन्होंने कल्पना की थी”। गौरतलब है कि देश के कई बड़े नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026

NCERT textbook row

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Ghaziabad News

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026