---Advertisement---

Sudan Crisis: सूडान में जारी हिंसक जंग के बीच वतन वापसी को तैयार 500 भारतीय, भारत ने शुरू किया Operation Kaveri

Sudan Crisis: आपसी लड़ाई से जूझ रहे सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 24, 2023 5:19 अपराह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 6:00 अपराह्न

Sudan Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Sudan Crisis: अफ्रीका का उत्तरपूर्वी देश सूडान (Sudan Crisis) इस वक्त बड़े स्तर पर गृह क्लेश का सामना कर रहा है। सूडान सेना और अर्धसैनिक बलों के मध्य जारी जंग के चलते अभी तक 400 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में कई देश अपने नागरिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। इसमें भारत भी शामिल है।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

आपको  बता दें कि भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: Jaishankar in Mozambique: विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक में की ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन की सवारी, Video शेयर कर कही ये बात

एस. जयशंकर ने ट्वीट में क्या कहा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापिस लाने के लिए चलाया जा रहा है। अभी तक लगभग 500 भारतीय सूडान पोर्ट पर पहुंच गए हैं। रास्ते में और भी भारतीय हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें घर वापिस लाने के लिए तैयार है। भारत सूडान में फंसे हमारे भाइयों को वापिस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।‘

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

आपको बता दें कि वायु सेना के दो सी-130 विमान नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान में फंसे भारतीयों को वापिस लाने के लिए पहुंच चुके हैं। वायु सेना का जहाज जेद्दा में मौजूद हैं। वहीं, आईएनएस सुमेधा सूडान पोर्ट पर तैनात है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल योजनाएं बनाई जा रही हैं। मगर कोई भी गतिविधि सूडान की जमीनी हकीकत पर निर्भर है।

फ्रांस ने भी सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकाला

उधर, सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए फ्रांस ने भी भारत की मदद की है। फ्रांस की वायु सेना ने अभी तक 5 भारतीयों को निकाला है। इन भारतीयों को अन्य 28 देशों के नागरिकों के साथ फ्रांस के सैन्य अड्डों पर लाया गया है। वहीं, इससे पहले रविवार को सउदी अरब ने भी कुछ भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकाला था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026