---Advertisement---

Supreme Court: CJI चंद्रचूड़ ने 5 नए जजों को दिलाई शपथ, केंद्र सरकार ने 4 फरवरी को दी थी हरी झंडी

Supreme Court:भारत के नए न्यायाधीशों ने सोमवार को शपथ ली। इन न्यायाधीशों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ दिलाई गई। केंद्र सरकार के द्वारा न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 6, 2023 5:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Supreme Court:भारत के नए न्यायाधीशों ने सोमवार को शपथ ली। इन न्यायाधीशों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ दिलाई गई। केंद्र सरकार के द्वारा न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है। वहीं इस जजों के शपथ लेने के बाद अब शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जो पूरी क्षमता से दो कम है। 13 दिसंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

4 फरवरी को जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट की काफी सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने शीर्ष कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति की। कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। कानून मंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि “भारत के संविधान के तहत राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट के पांच जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति किया है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। पांचों जज 6 फरवरी को शपथ लेंगे।” वहीं जिस कॉलेजियम को लेकर विवाद चल रहा है उसके बारे में बता दें कि वह हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर प्रणाली को लेकर है। कॉलेजियम के द्वारा चुने हुए सदस्य भी जज ही होते हैं। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को नए जजों की नियुक्ति के लिए नामों का सुझाव भेजते हैं। मंजूरी मिलने के बाद जजों को अपॉइंट किया जाता है।

ये भी पढ़ेंःRamcharit Manas Row: सपा में मचा अब अंदरुनी घमासान, क्या ‘शूद्र’ के बाद ‘ब्राह्मण’ पर होगी खींचतान

केंद्र सरकार की तरफ से भी CJI को लिखी गई थी चिट्ठी

कानून मंत्री किरन रिजिजू ने जनवरी में CJI को पत्र लिखकर कॉलेजियम में अपना प्रतिनिधि शामिल करने के लिए कहा था। ऐसे में केंद्र के रुख को देखकर CJI की अगुआई में कॉलेजियम ने भी कहा था कि अब सभी मामले लोगों के बीच में आने चाहिए।

ये भी पढ़ेंःUKPSC Paper Leak मामले में सीएम धामी ने की बड़ी कार्रवाई, नौ नामजदों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gujarat Student Slaps Teacher

फ़रवरी 8, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 8, 2026

Ghaziabad Sisters’ Suicide

फ़रवरी 8, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 8, 2026

T20 World Cup 2026

फ़रवरी 8, 2026

Propose Day

फ़रवरी 8, 2026